धार्मिक

कन्या पूजन में अगर कन्याओं को देंगे ये 6 चीजें तो प्रसन्न हो जाएंगी मां दुर्गा

पूरे देश में इन दिनों नवरात्रों की धूम चल रही है और मां दुर्गा के अलग अलग रूपों की पूजा की जा रही है। वैसे अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में नवरात्र के आखिरी दिन यानी नवमी के दिन माता रानी को खुश करने के लिए कन्या भोज कराया जाता है। भोज के साथ साथ कन्याओं को कुछ उपहार भी दिए जाने का रिवाज है। माना जाता है कि मां दुर्गा स्वयं इन कन्याओं के रूप में अपने भक्तों के घर आशीर्वाद देने पहुंचती हैं, इसलिए नवमी के दिन कन्याओं को आदर पूर्वक बुलाकर सम्मान से भोजन कराना चाहिए और उपहार देना चाहिए। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि कन्याओं को कौन कौन सी चीजें उपहार स्वरूप देने चाहिए।

लाल वस्त्र

नवरात्र में अगर आप कन्या भोज करा रहे हैं तो कन्याओं को लाल वस्त्र उपहार स्वरूप अवश्य दें। इससे माता रानी खुश होती हैं। अगर आप लाल वस्त्र नहीं दे सकते हैं तो लाल चुनरी भी दें। बता दें कि लाल रंग वृद्धि का प्रतीक है, साथ ही मां दुर्गा का सबसे प्रिय रंग भी है, इसलिए कन्या भोज के उपरांत लाल वस्त्र या लाल चुनरी अवश्य देना चाहिए। लाल रंग से आपके कुंडली का मंगल भी मजबूत होता है।

फल 

नवरात्र के कन्या भोज में कन्याओं को एक मौसमी फल अवश्य देना चाहिए। अगर आप मौसमी फल देते हैं तो आपको आपके अच्छे कर्मों का फल कई गुना वापस होकर मिलता है। कन्याओं को आप फल में केला और नारियल दे सकते हैं। माना जाता है कि केला विष्णुजी का प्रिय है तो वहीं नारियल मां लक्ष्मी का प्रिय फल है। ऐसे में अगर आप केला और नारियल का दान करते हैं तो आपके घर सुख-समृद्धि आती है।

मिठाई 

 

कन्याओं को भोज के दौरान कम से कम एक मिठाई अवश्य दें। कहा जाता है कि मिठाई के बिना भोज पूर्ण नहीं होती है। मिठाई में आप घर के बने सूजी या आटे के हलवे को भी शामिल कर सकते हैं। ध्यान रखें मिठाई कन्याओं को देने से पहले माता को भोग अवश्य लगाएं। मिष्ठान से आपके कुंडली के गुरू की स्थिति सुधरती है। साथ ही मां दुर्गा भी इससे प्रसन्न होती हैं।

श्रृंगार सामाग्री 

नवरात्र में कन्या भोज के बाद कन्याओं को श्रृंगार का भेंट अवश्य करें। श्रृंगार सामाग्री कन्याओं को देने से पहले मां भगवती को अर्पित करें, तत्पश्चात इसे कन्याओं में वितरित करें। माना जाता है कि कन्याओं द्वारा ग्रहण की गई ये सामाग्रियां सीधे मां भगवती स्वीकार करती हैं।

चावल या जीरा 

नवरात्र के अंतिम दिन कन्याओं को ससम्मान भोज कराने के बाद उन्हें उपहार दें और विदा करते समय थोड़ा चावल या जीरा भी देना चाहिए। ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी नहीं आती है और ना ही धन-धान्य में कमी होती है।

सिक्का 

कन्याओं को विदा करते समय उन्हें चावल के साथ दक्षिणा स्वरूप कुछ सिक्के जरूर देने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आप पर कृपा बनाए रखेंगी और आपके घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। अगर संभव हो तो कन्याओं को 11, 21 या 51 रूपए दें।

Related Articles

Back to top button