धार्मिक

Rashifal 23 October: शुक्र कन्या राशि में करेगा प्रवेश, इन 4 राशियों का शुरु हो जाएगा अच्छा समय

आज शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहा है। हम आपको शुक्रवार 23 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 23 October 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। व्यापार के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर दिन फायदेमंद रहेगा। आज आपका कोई आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति की सेहत खराब हो सकती है। आने वाले कुछ दिन आपके जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाले हैं खासकर युवाओं के लिए। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपनों के लिए कोई समझौता कर सकते हैं। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के लोग आपकी सहायता करेंगे। परिजनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। कार्यों में सुधार होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है और अपने प्रेमी के साथ आप अपने समय को अच्छे से बिताएंगे। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी वर्ग के लोगों का सहयोग मिलेगा। आपका जीवनसाथी बुद्धिमानी का परिचय देते हुए कोई बड़ी बात आपसे कहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके उच्च अधिकारियों की मदद से आज आपकी तरक्की का रास्ता खुलेगा। व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा समय रहेगा। कार्यस्थल पर कोई लंबित प्रोजेक्ट मिलने से आप बहुत चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज काम के सिलसिले में आपको अधिक प्रयास करने होंगे तब जाकर कुछ सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। कार्यालय व्यवसाय की कुछ परेशानियों को लेकर आप तनाव मे रह सकते हैं लेकिन परिवार का साथ मिलने से आप चिंता मुक्त रहेंगे। अधिक मेहनत करना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। नोकझोंक हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपकी आज खूब प्रशंसा मिलेगी। अनावश्यक कार्यों पर खर्च बढ़ने की संभावना है। यदि हाल ही में आपका जीवनसाथी के साथ कोई बड़ा झगड़ा हुआ था तो आज इस मामले का अंत होगा और आप दोनों के बीच निकटता आएगी। प्रेम जीवन में भी सफलता मिलेगी। अपनी नई-नई क्रिएटिविटी से आप अपने प्रिय का दिल जीत लेंगे। इनकम में वृद्धि होगी। जमीन जायदाद से संबंधित मामले सुलझने के आसार है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज मित्रों से सावधान रहने की जरुरत है। काम के सिलसिले में आपके प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा मिलने के साथ-साथ आपको अति अभिमानी होने से बचना चाहिए। आपके बॉस से आपका झगड़ा संभव है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। लंबे समय से चले आ रहे किसी विवादित मुद्दे को सुलझाने में आज सफल हो सकते हैं। निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन नौकरी-व्यवसाय के मामले में बहुत शुभ रहेगा। कहीं पैसा अटका है तो वसूली कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दोपहर बाद ज्यादा सक्रिय रहना होगा। आज कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लें और निष्पक्ष होकर अपना निर्णय लें। छोटे भाई-बहनों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। जनसंपर्क उपयोगी सिद्ध होगा। आर्थिक लाभ प्राप्त होने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

छात्रों को अपनी शिक्षा के प्रति ध्यान केंद्रित करना होगा। बेरोजगारी दूर होगी। आपको धन के मामलों में अतिरिक्त सचेत रहने की आवश्यकता है क्योंकि लोग आपके ज्ञान या आपके दयालु व्यवहार का दुरुपयोग करेंगे। भूमि-भवन और वाहन की खरीद का योग है। आज अनावश्यक विवादों में न उलझें और प्रयास करें कि कोई विवाद पुलिस या कोर्ट तक न पहुंचे। आर्थिक मामले अनुकूल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बीमार लोगों की सेहत में सुधार होगा, लेकिन लापरवाही से बचें। आज किसी शुभ कार्य के होने का संकेत सितारे दे रहे हैं। आज शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा। अत: थोड़ी सावधानी बरतें। अपने कार्यस्थल पर, आप एक ऐसे व्यक्ति के साथ विवाद या गलतफहमी का अनुभव करेंगे जो आपका सहकर्मी या‌ ग्राहक हो सकता है। मातृ पक्ष और माता की ओर से सुख मिलेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें, ताकि कोई आप को ठगे नहीं। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा, लेकिन उत्साह में कमी महसूस करेंगे। साहस पराक्रम खूब बढ़ा रहेगा। संपत्ति संबंधी विवाद उत्पन्न हो सकता है। सुदूर की यात्राएं फलदायी होंगी। समझदारी और संयम से दिन को अपने पक्ष में कर सकते हैं। आज कोई नई राह पकड़ लें, तो आपका करियर भी आगे बढ़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको परिवार की चिंता रहेगी। सब आपकी समझ और शिष्टता से प्रभावित होंगे। खान-पान संतुलित रखें, वायु विकार और अपच हो सकता है। कारोबारी और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि का योग बना हुआ है। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आप निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे कारोबार में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। साथी के साथ छोटी मोटी बहस होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको आर्थिक योजना में लाभ मिलेगा। पड़ोसी से तनाव मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलता रहेगा। अटका काम आज बन सकता है। आज धन और कार्य के मामले में आवेग से बचें और कोई भी निर्णय तुरंत न लें। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई चली आ रही परेशानी आज दूर हो सकती है। लव लाइफ में रोमांच रहेगा। आप अपनी कोशिशों में कामयाबी पा सकते हैं। खर्च बहुत अधिक रहेगा।

आपने Rashifal 23 October 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 23 October 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 23 October 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : मिलने लगे यह संकेत तो समझ लें कमजोर हो रहे हैं आप के ग्रह, शुरू होने वाले हैं बुरे दिन

Related Articles

Back to top button