बॉलीवुड

14 साल की उम्र में 55 साल की नौकरानी से बनाये थे संबंध, विवादों से घिरी रही ओम पुरी की जिंदगी

अभिनेता ओम पुरी का साल 2017 में निधन हो गया था। 66 साल की आयु में इन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा था। लेकिन आज भी ओम पुरी को याद किया जाता है और इनकी फिल्मों को लोग काफी पंसद करते हैं। ओम पुरी का जीवन सदा विवादों से भी घिरा रहा था और ये हमेशा सुर्खियों में रहते थे।

अपनी नौकरानी से प्यार करना इनके जीवन की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी मानी जाती है। ओम पुरी की पत्नी ने उनपर आरोप लगाया था कि उनका संबंध घर की नौकरानी से था। जिसे ओम पुरी ने कबूल भी किया था और कहा था कि वो उससे प्यार करते थे।

नौकरानियों से बनाएं थे संबंध

ओम पुरी की पत्नी नंदिता ने उन पर एक किताब लिखी थी। जिसका नाम ‘अनलाइकली हीरो: ओम पुरी‘ था। इस किताब में नंदिता ने खुलासा किया था कि ओम पुरी ने अपनी नौकरानी के साथ अवैध संबंध बनाए थे। इन्होंने लिखा था कि ओम पुरी उस वक्त 14 साल के थे। जब उन्होंने पहली बार किसी महिला से शारीरिक संबंध बनाए था। ओम के मामा जी के घर में 55 साल की नौकरानी काम करती थी, जिसके साथ ओम के संबंध थे। नंदिता पुरी ने किताब में ये भी लिखा था कि ओम को बचपन से ही बड़ी उम्र की महिलाएं पसंद आती थी। जिस वजह से ही उन्होंने 55 साल की नौकरानी से संबंध बनाए थे। उसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी नौकरानी लक्ष्मी के साथ भी रिश्ते बनाए थे।

आरोपों पर खुलकर की थी बात

अपनी पत्नी के इन आरोपों पर ओम पुरी ने खुलकर अपनी बात रखी थी ओर कहा था कि जब में 14 साल का था, तब मेरे संबंध 55 साल की नौकरानी से बनें थे। उस समय मेरी उम्र कम थी। इसमें उस नौकरानी की गलती थी। वहीं 37 साल की उम्र में ओम पुरी ने फिर से एक नौकरानी से संबंध बनाए थे। जिसपर ओम पुरी ने सफाई पेश करते हुए कहा था कि लक्ष्मी उनके घर की नौकरानी नहीं थी। वो उनके पिता की देखभाल करती थी। लक्ष्मी से जब मेरे संबंध बनें थे तो मैं शादीशुदा नहीं था। मैं लक्ष्मी से प्यार करता था। ऐसे में मैं कैसे गलत हो सकता हूं।

की थी दो शादियां

 

ओम पुरी ने दो शादियां की थी। इनकी पहली पत्नी का नाम सीमा था। जिससे तलाक लेकर उन्होंने नंदिता पुरी से शादी की थी। नंदिता और ओम में दूरियां आने लग गई थी। क्योंकि नंदिता ओम पुरी के राज के बारे में सबको बता देती थी। इसके कारण ओम पुरी ने नंदिता को छोड़ भी दिया था और वो अपनी पहली पत्नी के साथ रहने लग गए थे। हालांकि बाद में सब सही हो गया था और ओम पुरी वापस से नंदिता के पास चले गए थे।

Related Articles

Back to top button