धार्मिक

करवा चौथ पर महिलाएं चांद की पूजा क्यों करती है? जाने शुभ मुहूर्त, विधि और कथा

सुहागन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत अधिक मायने रखता है। इस दिन सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ (Karwa Chauth 2020 Date) 4 नवंबर, 2020 (बुधवार) को आ रहा है। ऐसे में आज हम आपको इस व्रत को रखने का मुहूर्त (Karwa Chauth 2020 Subh Muhurat) और चाँद दिखने का समय बताने जा रहे हैं।

करवा चौथ शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 4 नवंबर को सुबह 03:24 मिनट से प्रारंभ होगा और 5 नवंबर को सुबह 05:14 मिनट तक चलेगा। इस दिन आपको करवा चौथ की पूजा शाम 5 बजकर 29 मिनट से शाम 6 बजकर 48 मिनट तक के शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए। इस साल करवा चौथ पर चाँद रात 8 बजकर 16 मिनट पर निकलेगा।

पूजा विधि

सुहागन महिलाओं को करवा चौथ का व्रत सुबह सूर्य उदय होने से लेकर रात को चाँद निकलने तक रखना चाहिए। इस व्रत के नियमानुसार चांद को अर्घ्य देने और उनके दर्शन करने के बाद ही इस व्रत को खोला जा सकता है। चांद की पूजा के पहले शिव-पार्वती और भगवान गणेश की पूजा का नियम होता है। जैसे ही चांद निकलता है तो पत्नियां अपने पति को छलनी में दीपक रख देखती है। इसके बाद पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत खोला जाता है।

महत्व

शस्त्रों के अनुसार चांद आयु, सुख और शांति  का कारक होता है। ऐसे में यदि महिलाएं करवा चौथ का व्रत रख चांद की पूजा करती हैं तो पति की आयु लंबी होती है और उसका वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहता है।

व्रत कथा

पौराणिक कथा के मुताबिक एक साहूकार के सात बेटे और एक बेटी थी। बेटी का नाम करवा था। जब बेटी मायके में थी तो करवा चौथ का व्रत आ गया। उसने ये व्रत किया। हालांकि रात में जब सभी भाई खाना खाने लगे तो उन्हें अपनी बहन करवा को भी भोजन करने को कहा। करवा बोली कि जब तक चाँद नहीं दिखता मैं भोजन ग्रहण नहीं करूंगी।

बहन की भूख भाइयों से देखी नहीं गई। उन्होंने पीपल के पेड़ के पीछे दीपक प्रज्वलित कर बहन को झूठा चांद होने का आभास करवा दिया। मासूम बहन भाई की चालाकी समझ नहीं सकी और उसने भोजन कर लिया। कुछ देर बाद ही उसे अपने पति की मौत की खबर मिली।

अब करवा एक साल तक अपने पति का शव लेकर बैठी रही। उसने उसके ऊपर उगी घास को एकत्रित किया और अगले साल फिर से करवा चौथ व्रत पूर्ण विधि विधान से किया। ऐसा करने के बाद उसका पति फिर से जीवित हो गया।

Related Articles

Back to top button