शादी करके बच्चा पैदा करना चाहती है जया किशोरी, देखिए इनकी बचपन की अनदेखी तस्वीरें

जया किशोरी कथा वाचक व मशहूर भजन गायिका हैं और लाखों लोग इन्हें फोलो करते हैं। ये कथा सुनकर लोगों को कई तरह के संदेश दिया करती है। जया किशोरी ने छोटी सी उम्र में ही आध्यात्म मार्ग चुन लिया था। आज ये भारत के अलावा विदेशों में भी जानी जाती हैं। लोग इनकी कथा वाचन सुनना बेहद ही पंसद करते हैं।
जया किशोरी पर लोगों की काफी आस्था है। जया किशोरी सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं और अपनी कई सारी फोटो शेयर करती रहती हैं।
इन्होंने हाल ही में अपने बचपन की भी कुछ तस्वीरें लोगों के साथ साझा की थी। जिसमें ये अपनी पिता के साथ थी।
जया किशोरी का जन्म राजस्थान राज्य में हुआ था। इनका परिवार काफी आध्यात्म है और अपने परिवार की तरह इन्होंने भी आध्यात्म का मार्ग चुना है।
जया किशोरी को बच्चे बेहद ही पसंद हैं और ज्यादातर समय ये नारायण सेवा संस्था के साथ बच्चों के साथ ही गुजराती हैं।
इतना ही नहीं ये इस संस्था को पैसे भी दान करती है। जया किशोरी जो भी पैसे कमाती हैं उसमें से अधिकरतर ये लोगों की मदद के लिए दान कर देती हैं।
छोटी सी आयु में ही जया किशोरी ने प्रवचन देना शुरू कर दिए थे। शिव तांडव स्तोत्र, रामाष्टकम् और इत्यादि तरह के पाठ इन्होंने 9 साल की आयु में ही सीख लिए थे।
जब ये 7 साल की थी तभी से इन्होंने कृष्ण भक्ती गीत गाना भी शुरू कर दिए थे।
जया किशोरी के अनुसार वो एक आम महिला की तरह ही अपनी जिंदगी बिताना चाहती हैं और शादी करना चाहती हैं। जया किशोरी का भी सपना है कि उनका घर बसे और उनके बच्चे हो।
एक बार शादी के बारे में जया किशोरी ने कहा था कि आज के समय में व्यक्ति शादी का निर्णय तो तुरंत ले लेता है, पर अपना रिश्ता लंबे समय तक नहीं निभा पाता है। शादी के कुछ ही दिन बाद रिश्ता टूट जाता है। जिसका मुख्य कारण एक दूसरे को सही से ना समझ पाना होता है। जया किशोरी के अनुसार शादी का फैसला दिल के साथ दिमाग से भी लेना चाहिए। क्योंकि शादी कुछ दिन मिलना नहीं होता। शादी का मतलब हमे पूरे जीवन एक साथ एक कमरे में रहना होता है।
अगर आप पूर्ण रूप से अपने जीवन साथी के स्वभाव को अपना सकते हैं, तो ही शादी करें। जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना लें। जब भी हम किसी से पहली बार मिलते हैं तो उसकी हर चीज आपको पसंद आती है। इसलिए जरूरी है कि आप सामने वाले का स्वभाव समझें। सिर्फ अच्छापन देखकर ही शादी ना करें।