बॉलीवुड

देवर के दिल पर राज करती हैं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, रानी से लेकर प्रियंका तक हैं शामिल

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अक्सर अपने ग्लैमरस और खूबसूरत अंदाज के लिए जानी जाती हैं, मगर इन अभिनेत्रियों की जब शादी होती है तो उसके बाद भी कुछ अभिनेत्रियां अपने करियर और फैमिली को बहुत ही अच्छे तरीके से एरजेस्ट करती हैं। ऐसे में फैंस को ये जानने की दिलचस्पी रहती है कि आखिर अभिनेत्रियां अपने बिजी शेड्यूल में फैमिली के साथ कैसा रिश्ता निभाती हैं। शादी के साथ रिश्ता न सिर्फ पति के साथ जुड़ता है बल्कि इसके साथ कई दूसरे रिश्ते भी जुड़ते हैं। मसलन, भाभी, ननद और देवर का। इनमें देवर का रिश्ता सबसे खास होता है। लिहाजा कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने देवर के साथ कमाल की बॉन्डिंग शेयर की है। इनमें से कुछ ने अपने देवर को दोस्त बना लिया तो कुछ अपने देवर को भाई जैसा मानती हैं। आइये देखते हैं, आखिर कैसा है इन अभिनेत्रियों का अपने देवर के साथ रिश्ता..

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका ने अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनास के साथ साल 2018 में शादी रचाई। लिहाजा प्रियंका के ससुराल वाले अमेरिकन हैं, मगर वे रिश्ते निभाने के मामले में बिल्कुल भारतीयों की तरह हैं। निक और उनकी फैमिली को भारतीय संस्कृति बहुत पसंद है। खैर, प्रियंका के 2 जेठ और 1 देवर हैं। प्रियंका अपने दोनों जेठ के साथ फ्रेंडली बिहेव करती हैं, तो वहीं वो अपने देवर फ्रैंकी जोनास को अपना भाई मानती हैं। प्रियंका और फ्रैंकी की कई तस्वीरें पब्लिक प्लेटफॉर्म पर हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि दोनों की बॉन्डिंग कितनी जबरदस्त है।

रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा ने साल 2014 में एक दूसरे से शादी की। मगर रानी अपने देवर उदय की पहले से ही बहुत अच्छी दोस्त थीं। दोनों ने फिल्म मुझसे शादी करोगे में एक साथ काम किया था और तभी से दोनों की काफी गहरी दोस्ती है और शादी के बाद भी दोनों ने भाभी-देवर का रिश्ता नहीं बल्कि दोस्ती का ही रिश्ता रखा।

विद्या बालन

मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ साल 2012 में शादी की। बता दें कि विद्या बालन के 2 देवर हैं,आदित्य रॉय कपूर और कुनॉल राय कपूर। इन दोनों के ही साथ विद्या काफी अच्छा बॉन्डिंग शेयर करती हैं। आदित्य और कुनाल को विद्या हमेशा सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता आदित्य रॉय कपूर, विद्या बालन के जबरा फैन कहे जाते हैं, उन्हें विद्या की शानदार एक्टिंग काफी पसंद आती है। आदित्य खुद ये बात मीडिया के सामने कबूल कर चुके हैं।

मीरा कपूर

मीरा राजपूत-ईशान खट्टर

बॉलीवुड के चार्मिंग और मोस्ट हैंडसम अभिनेताओं में शुमार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी अपने देवर ईशान खट्टर के साथ काफी अच्छा बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दरअसल शाहिद अपने भाई ईशान को काफी प्यार करते हैं और यही वजह है कि मीरा भी ईशान को अपना छोटा भाई मानती हैं। मीरा और ईशान की कई ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जो इस बात का गवाही हैं कि दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है।

सुनीता कपूर

 

गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर अपने जीवन साथी सुनीता कपूर के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। अनिल हमेशा अपने खुशहाली का क्रेडिट सुनीता को ही  देते हैं, वो कहते हैं कि सुनीता  ने ही पूरे घर को एक प्यार की डोरी में बांध रखा है। बता दें कि सुनीता अपने देवर संजय कपूर से काफी फ्रेंडली बिहेव करती हैं, दोनों का रिश्ता भाई-बहन की तरह है। सुनीता अपने देवर संजय कपूर से खास लगाव रखती हैं, तो वहीं संजय भी अपने भाभी का बेहद सम्मान करते हैं।

मलाइका अरोड़ा

भले ही मलाइका और अरबाज के बीच अब सबकुछ खत्म हो चुका हो, मगर आज भी मलाइका का रिश्ता अरबाज के भाई सोहेल से काफी अच्छा है। मलाइका और सोहेल खान का रिश्ता शुरआत से ही एक दोस्त जैसा रहा है और दोनों आज भी एक दूसरे की काफी इज्जत करते हैं। बताया जाता है कि सोहेल की पत्नी सीमा खान और मलाइका की भी खूब पटती है।

Related Articles

Back to top button