विशेष

प्रेमी से लवमैरिज करना पड़ा महंगा, ब्लैकमेल कर के मकान मालिक 2 साल तक करता रहा गन्दा काम

भारत में रेप जैसी घटनाएं अब एक बड़ा मुद्दा बन चुकी है। आए दिन हमे किसी न किसी लड़की के साथ बलात्कार की घटनाएं सुनने को मिलती है। इसमें से भी बहुत सी घटनाएं तो थाने तक भी नहीं पहुंच पाती है। बदनामी के डर से या किसी और मजबूरी के चलते पीड़िता अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत थाने में नहीं लिखवाती है। बलात्कारियों को इसी से हिम्मत मिलती है और वे अपना दुष्कर्म जारी रखते हैं।

अब मध्य प्रदेश के शहर इंदौर की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां एक लड़की के साथ उसके मकान मालिक ने दो साल तक रेप किया। लड़की इतने दिन चुप रही क्योंकि मकान मालिक उसे एक खास बात को लेकर ब्लैकमेल कर रहा था। दरअसल लड़की अनुसूचित जाति वर्ग से ताल्लुक रखती है। हालांकि उसने ये बात अपने सामान्य जाति वर्ग के पति से छिपाई थी।

सब कुछ सही चल रहा था लेकिन फिर दुर्भाग्य से युवक ने अपनी बीवी के लिए वह किराए का मकान ले लिया जिसका मालिक लड़की के परिवार को जानता था। बस फिर क्या था। जब मकान मालिक को ये बात पता चली कि लड़की ने अपने पति से अपनी अनुसूचित जाती वाली बात छिपाई है तो उसके अंदर का शैतान जाग गया। उसने लड़की को धमकी दी कि वह उसके पति को सारी सच्चाई बता देगा। अपना मुंह बंद रखने के बदले में उसने लड़की से शरीरी संबंध बनाने की मांग रख दी।

पीड़िता के अनुसार मकान मालिक धर्मेंद्र उसके मायके वालों को जनता था। ऐसे में उसे उसकी जाति के बारे में भी पता था। एक दिन वह बिजली की रीडिंग लेने के बहाने आया और धमकी देने लगा कि यदि मुझ से संबंध नहीं बनाए तो पति को जाति की सच्चाई बता दूंगा। यह सिलसिला दो साल तक चलता रहा। आखिर लड़की ने तंग आकार पुलिस थाने का दरवाजा खटखटाया।

पीड़िता की एक चार साल की बेटी भी है। उसने बताया कि उस समय वह मानसिक अवसाद में थी। आरोपी ने इसी का फायदा उठाया और बार बार उसके साथ संबंध बनाता रहा। ऐसे में पत्नी ने तंग आकर सारी बात अपने पति को बता दी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को हिरासत में ले लिया और आगे की जांच करने लगी।

यदि आपके साथ भी कोई ब्लैकमेल कर गलत काम करने की कोशिश करे तो चुप न बैठे। ये बात अपने कारीबियों या पुलिस को बताएं। आपके चुप रहने से आरोपियों की हिम्मत बढ़ जाती है।

Related Articles

Back to top button