बॉलीवुड

3 लोगों से प्यार करने के बाद भी कुंवारी है 49 साल की तब्बू, अजय देवगन के कारण नहीं हो सकी शादी

अभिनेत्री तबस्सुम फातिमा हाशमी यानी तब्बू ने कई सारी फिल्मों में काम किया है और ये बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारों में से एक हैं। 90 के दशक में तब्बू को बॉलीवुड में एक खासा पहचान मिली थी और इस दौरान इन्होंने कई सारी हिट फिल्मों में काम किया था। तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 में हैदराबाद में हुआ था। इनका नाता एक मुस्लिम परिवार से है। ये शबाना आजमी की भतीजी और फराह नाज की बहन हैं।

बचपन से कर रही हैं फिल्मों में काम

तब्बू ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। इन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1980 में की थी और ये फिल्म ‘बाज़ार’ में नजर आई थी। हालांकि इस फिल्म में इनका रोल ज्यादा बड़ा नहीं था। इसके बाद तब्बू ‘हम नौजवान’ फिल्म में नजर आई थी। जिसमें ये देवानंद की बेटी बनी थी। इस फिल्म के दौरान तब्बू की आयु 14 साल की थी। इस फिल्म में तब्बू के किरदार को काफी पंसद किया गया था और धीरे-धीरे इन्हें बॉलीवुड में पहचान मिलने लगी थी।

बतौर लीड एक्ट्रेस इन्होंने ‘पहला पहला प्यार’ फिल्म में काम किया था। इसके बाद इन्होंने कई सारी फिल्में की। ‘माचिस’ फिल्म में तब्बू के किरदार को खूब पसंद किया गया था। इसके बाद तब्बू ने ‘कालापानी’, ‘अस्तित्व’, ‘चांदनी बार’, ‘मकबूल’ और ‘हैदर’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया और कई सारे पुरस्कार अपने नाम किए। हालांकि इतना कामयाब होने के बाद भी 49 साल की तब्बू एकदम अकेली हैं। तब्बू ने कई सारे हीरो को डेट किया था। लेकिन प्यार में इनकी किस्मत अच्छी नहीं नकली।

फिल्मों में काम करने के दौरान तब्बू ने अभिनेता संजय कपूर को डेट करना शुरू किया था। लेकिन कुछ टाइम बाद ये दोनों अलग हो गए। संजय कपूर से ब्रेकअप होने के बाद तब्बू ने अपना सारा ध्यान करियर में लगाना शुरू कर दिया। वहीं इसी दौरान इनके जीवन में साजिद नाडियाडवाला आए। तब्बू को निर्देशक/ निर्माता साजिद नाडियाडवाला से प्यार हो गया और ये दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय गुजारा करते थे।

कहा जाता है कि इन दोनों का अफेयर उस समय शुरू हुआ था। जब साजिद की पत्नी दिव्या भारती की मौत हुई थी। तब्बू ने दिव्या भारती की मौत से उभरने में साजिद की काफी मदद की और इस दौरान ये दोनों करीब आ गए थे । लेकिन कुछ समय बाद साजिद और तब्बू ने एक दूसरे से दूरियां बना ली।

तब्बू ने साउथ स्टार नागार्जुन को करीब 10 साल से ज्यादा डेट किया था। हालांकि जब ये दोनों रिलेशनशिप में थे, उस समय नागार्जुन शादीशुदा थे। लेकिन इसके बावजूद तब्बू ने नागार्जुन के साथ प्यार करने की हिम्मत रखी और 10 साल से अधिक समय तक इनका अफेयर चला। तब्बू को लगा कि शायद नागार्जुन अपनी पत्नी को छोड़कर उनसे शादी कर लेंगे। लेकिन नागार्जुन अपनी पत्नी से बेहद ही प्यार करते थे और उन्होंने अपनी शादी को कायम रखने का फैसला किया। जिसके कारण तब्बू पीछ हटा गई। तब्बू को समझ आ गया कि नागार्जुन उनसे शादी नहीं करने वाले है। इस तरह से तब्बू तीसरा बार भी प्यार में नाकाम रही।

जिस दौरान तब्बू की लव लाइफ खराब चल रही थी। उस समय इनकी फिल्में काफी हिट हो रही थी। तब्बू ने अजय देवगन के साथ कई सारी फिल्मों में काम किया था और ये फिल्में हिट रही थी। अजय देवगन और तब्बू एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं।

तब्बू ने एक इंटरव्यू में इस चीज का खुलासा भी किया था कि उनकी शादी अजय देवगन के कारण नहीं हो सकी। दरअसल अजय देवगन तब्बू को पहले से जानते थे और ये एक ही पड़ोस में रहते थे। तब्बू के अनुसार जब भी कोई लड़का उनको तंग करता, तो अजय देवगन उसे धमका देते थे। तब्बू ने इंटरव्यू में कहा था कि ‘मैं और अजय 25 सालों से एक दूसरे तो जानते हैं। दरअसल अजय मेरे कजन समीर आर्य के पड़ोसी और क्लोज फ्रेंड थे। ये दोनों मेरे पर नजर रखते थे। वहीं कोई लड़का जब मेरे से बात करता, तो ये दोनों उसे मारते थे। जिसके कारण में सिंगल रहे गई। ये दोनों बड़े गुड़े थे।

वहीं एक इंटरव्यू में तब्बू ने ये भी कहा था कि अजय अब चाहते हैं कि मैं शादी कर लूं। मैं हर बार अजय से कहती हूं कि मेरे लिए लड़का ढूंढों। लेकिन ये एक मजाक है, वो आज भी बहुत प्रोटेक्टिव हैं। सभी अभिनेताओं में से मेरे लिए केवल अजय मायने रखते हैं।

बच्चे के लिए शादी नहीं जरूरी

बेशक ही तब्बू ने शादी ना की हो। लेकिन वो मां बनने का सपना देखती हैं। तब्बू के अनुसार हर महिला को मां बनने का हक है। चाहे उसकी शादी हुई हो या नहीं। तब्बू ने कहा था कि बिना शादी के अगर मैं बच्चे चाहूं, तो मुझे कोई ऐसा करने से नहीं रोक सकता है।

Related Articles

Back to top button