धार्मिक

जिन महिलाओं के शरीर पर होते हैं ये निशान, उनके घर में रहती है सुख शांति

किसी भी इंसान के राशि के साथ साथ उसके शरीर के अंगों पर बने चिह्नों से भी उस इंसान के स्वभाव, पर्सनैलिटी और भाग्य के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन महिलाओंं के शरीर पर कुछ विशेष प्रकार  के चिह्न बने होते हैं, वो काफी भाग्यशाली होती हैं। ये महिलाएं अपने घर-परिवार के लिए काफी लकी होती हैं, तो चलिए जानते हैं, आखिर वो कौन सी महिलाएं हैं, जो सौभाग्यशाली होती हैं…

जिनकी आंखें बड़ी हों…

ऐसी महिलाएं जिनकी आंखें बड़ी हों, ऊपर और नीचे का हिस्सा हल्का लाल हो, आंख का रंग एकदम सफेद हो और भौंहों का रंग एकदम काला हो, वे भाग्यशाली होती हैं। कहा जाता है कि इन पर ईश्वरीय कृपा सदैव बनी रहती है और ये सदगुणों से भी भरी होती हैं। लिहाजा ये महिलाएं अपने अच्छे व नेक कार्यों से घर को संजोए रखती हैं और इनका घर के सभी सदस्यों के साथ अच्छा तालमेल रहता है। ये जीवन के हर मोड़ पर अपने पति का साथ देती हैं।

चंद्रमा के समान गोल चेहरे वाली 

जिन महिलाओं का चेहरा चंद्रमा जैसा गोल और गोरा होता है, वे भी अपने परिवार के लिए  भाग्यशाली मानी जाती हैं। माना जाता है कि इन महिलाओं के जीवन में कभी आर्थिक तंगी  नहीं आती है और ये सुख सुविधा की जिंदगी बिताती हैं।

सुंदर दिखने वाली

वे महिलाएं जिनके शरीर के अंग हिरन के समान कोमल और सुंदर होती हैं, वे बेहद ही सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। भले ही इन महिलाओं का जन्म गरीब परिवार में हुआ हो, मगर इनकी शादी एक अमीर खानदान में होती है। इतना ही नहीं इनके पति इन्हें खूब प्यार करते हैं और ससुराल वालों की तरफ से भी इन्हें भरपूर प्यार मिलता है। इन महिलाओं को जीवन में हर प्रकार की सुख सुविधा हासिल होती है।

हाथ पर गहरी व गोल रेखाएं हों

ऐसी महिलाएं जिनके हाथो में गोल, गहरी व चिकनी रेखाएं पाई जाती  हैं, उन महिलाओं के जीवन में भी खुशियां आती हैं। इन महिलाओं से इनके घर परिवार के सदस्य हमेशा खुश रहते हैं।

मछली का चिन्ह

जिन महिलाओं के हाथों पर मछली और स्वास्तिक आदि के चिह्न होते हैं, उन पर धन की देवी  मां लक्ष्मी की  कृपा होती है। मां लक्ष्मी की कृपा होने से इन महिलाओं के जीवन में कभी धन धान्य संबंधी परेशानियां नहीं आती हैं। इतना ही नहीं ये जिस परिवार में बहु बनकर जाती हैं, वहां भी कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

कमल का चिन्ह 

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के हाथ पर कमल का निशान होता है, वे बेहद ही सौभाग्यशाली होती हैं। इनका विवाह किसी अमीर पुरूष से होता है, जो इनकी हर इच्छाओं को पूर्ति करता है। इतना ही नहीं ऐसी महिलाएं एक गुणवान और तेजस्वी संतान को जन्म देती हैं।

 गोलाकार चिन्ह 

अगर किसी महिला के हाथ पर गोलाकार चिह्न बना हो तो ऐसी महिलाएं का विवाह एक शक्तिशाली और अमीर पुरूष के साथ होता है। लिहाजा ये अपनी जिंदगी में हर सुख-सुविधाओं का भोग करती हैं।

त्रिशूल, तलवार आदि चिन्ह

सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक जिन महिलाओं की हथेली में त्रिशूल, तलवार, शंख, गदा आदि चिह्न होते हैं, वे बेहद सौभाग्यशाली होती हैं और इनका मन सामाजिक-धार्मिक कार्यों में अधिक लगा रहता है। ऐसे में इन्हें सामाजिक मान-सम्मान काफी ज्यादा मिलता है।

गोल एड़ी

गोल एड़ी वाली महिलाओं को कभी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता है। इन महिलाओं को संघर्ष नहीं करना पड़ता है और इन्हें हर चीज आसानी से मिलती है।

ये भी पढ़ें- महाभारत के अनुसार ये 5 लोग हमेशा धन की कमी झेलते हैं, इनके घर नहीं पधारती मां लक्ष्मी

Related Articles

Back to top button