मनोरंजन

ईशा अंबानी ने किया था शादी में मां नीता अंबानी के ब्राइडल लुक को कॉपी, लहंगे में थी यह खास बात

मां बेटी का रिश्ता दुनिया में सबसे खास और अनमोल होता है। हर मां की सबसे अच्छी सहेली उसकी बेटी होती है। एक बेटी हमेशा यही चाहती है कि वो अपनी मां की तरह बने। वही मां को भी सबसे ज्यादा खुशी तब ही होती है जब कोई उसकी बेटी को बिल्कुल उसके जैसा कहें। बॉलीवुड में भी ऐसी कई मां बेटी की जोड़ियां है। जो बिल्कुल एक जैसी लगती हैं।

 

ईशा अंबानी अपनी मां नीता अंबानी के पदचिन्हों पर ही चलती है। जहां नीता अंबानी अपने करियर में इतनी सक्सेसफुल रही है। वहीं ईशा भी अंबानी परिवार की बेटी कहलाने से अलग अपनी पहचान बना रही है। यहां तक कि ईशा अंबानी ने अपनी शादी में भी अपनी मां के लुक को अपनाया था। ड्रेस से लेकर ज्वेलरी तक वह हुबहू अपनी मां की कॉपी लग रही थी।

35 साल पहले हुई थी नीता अंबानी की शादी

मुकेश और नीता अंबानी की शादी 1985 में हुई थी।

धीरूभाई अंबानी ने अपने बड़े बेटे मुकेश अंबानी की शादी बड़े ही धूम-धाम से की थी। नीता अंबानी शादी के दिन भी एलिगेंट नजर आई थीं गुजराती रिवाजों से हुई इस शादी के लिए नीता ने सिल्क की साड़ी चुनी थी। वाइट और रेड कॉम्बिनेशन की इस साड़ी पर बेहद सुंदर बांधनी प्रिंट था। वहीं पल्ले की बॉर्डर पर सुनहरे धागों से काम किया गया था। सीधे पल्ले की साड़ी के साथ नीता ने मैचिंग बांधनी प्रिंट का ब्लाउज पहना था। एल्बो लेंथ के इस ब्लाउज की स्लीव्स की बॉर्डर पर गोल्डन घुंघरू भी लगे हुए थे, जो उसे और खूबसूरत बना रहे थे।

मां के लुक को किया था कॉपी

ईशा अंबानी ने 2018 में आनंद पिरामल से शादी की थी। उनकी शादी एक लंबे अरसे तक सुर्खियों में रही। यह देश की सबसे बड़ी और शानदार शादियों में से थी।

ईशा अंबानी ने अपने शादी के जोड़े में न सिर्फ मां की शादी की साड़ी का हिस्सा ऐड करवाया था, बल्कि उनके दुल्हन लुक को भी कॉपी किया था। ईशा अंबानी के लहंगे को सेलिब्रिटी डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया था।

नीता अंबानी की इस लाडली ने भी मां की तरह ही अपने लुक को रॉयल ऐंड एलिगेंट रखा था। आईवरी और गोल्डन लहंगे के साथ उन्होंने मैचिंग चोकर नेकलेस और ईयरिंग्स पहने थे। ईशा ने भी मां के ब्राइडल लुक की तरह ही लाइटवेट मांगटीका और नथ पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने हाथफूल और चूड़ियां भी पहनी थीं।

नीता की तरह ही उन्होंने भी हाथों को चूड़ियों से भरने की जगह उन्हें कम ही संख्या में रखा था। इतना ही नहीं उनका तो मेकअप भी ऐसा था, जो बिल्कुल उनकी मां के ब्राइडल लुक से मैच कर रहा था। ईशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी। पिछले दिनों ही शादी विदाई की तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमें उनके साथ उनके माता-पिता भाई आकाश अंबानी भाभी श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट भी थी।

Related Articles

Back to top button