धार्मिक

Rashifal: इस बार दशहरा और शारदीय नवरात्र की नवमी एक साथ, इस संयोग से बदलेगी 5 राशियों की तकदीर

आज शारदीय नवरात्र की नवमी के साथ दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। इस साल महानवमी 24 अक्तूबर, शनिवार को भी मनाई गयी थी लेकिन कई लोग आज नवमी पूजन करेंगे। दशहरा पूरे भारत में मनाए जाने वाला एक लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। दशहरा के दिन ही भगवान श्री राम ने राक्षस राजा रावण का वध किया था। इस त्यौहार को असत्‍य पर सत्‍य और बुराई पर अच्‍छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। हम आपको रविवार 25 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 25 October 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। बड़े काम करने की योजना बना सकते हैं। रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। लंबे समय बाद परिवार के साथ भोजन करने का मौका मिलेगा। मेष राशि वाले आज श्रीसीता-राम को मीठा पान चढ़ाएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें। आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज का दिन संघर्ष पूर्ण रहेगा। बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सेहत को लेकर भी ज्यादा सावधान रहें। प्रेम संबंध टूट सकते हैं। पुराने घाव आपके मन में रहेंगे जिसे भूलना आपको मानसिक शांति दे सकता है। आज आप श्रीराम पूजन कर ॐ जनार्दनाय नम: मंत्र का जाप करें। नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अकारण किसी चिन्ता के कारण मन परेशान हो सकता है, अतः आप अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें। दुश्मनों से बचकर रहें। कोई महत्वपूर्ण चीज गुम या चोरी हो सकती है। मीडिया और आईटी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। पारिवारिक मामलों में बेचैनी हो सकती है। वेतन में वृद्धि का दौर शुरु हो रहा है। आज आप भगवान श्री राम की पूजा करके 10 फल गरीबों में बाटें। धन की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप तारीफ पाएंगे। वाहन चलाते वक्त आपको सावधानी बरतनी आवश्यक रहेगी। व्यवसाय में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। आज धन का आगमन हो सकता है। आपके पास रहने वाले आपसे कोई बड़ी बात छुपा सकते है।‌ दशहरे पर शमी के पेड़ की पूजा करें और उसके नीचे देसी घी का दीपक जला दें इससे कोर्ट-कचहरी के काम में सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। बिजनेस में किसी अनुभवी की सलाह महत्वपूर्ण साबित होगी। यात्रा की योजना बनेगी। संतान को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश में फायदे के योग बन रहे हैं। लंबे समय से प्यार में रह रहें लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत हैं। इनके मन में एक दूसरे के प्रति गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। राजनीति में उन्नति की संभावना रहेगी। जल्दबाजी में कोई काम न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज मानहानि होने की आशंका है। व्यापार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण मामला अचानक आपके सामने आ सकता है जिसे आपको बड़ी ही बुद्धिमानी से संभालना होगा। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का कोई अवसर आपको प्राप्त हो सकता है। सट्टेबाज के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगो के लिए आनेवाले दिन बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकते है। आज आप नई शुरुआत करने में सफल हो सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि आप अपने बजट के अनुसार चलेंगे तो आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। आप अपने वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। वकालत तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। वित्तीय लेन देन के लिए दिन अच्छा नहीं है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रतिद्वन्द्वियों को अपने गलत कामों का फल मिलेगा। पारिवारिक संबंध बेहद अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जो लोग सरकारी कार्य क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें आज अत्यधिक लाभ होने वाला है। अगर कुछ समय से काम का बोझ आपको परेशान कर रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। दांपत्य जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। न चाहते हुए भी किसी को पैसे देने पड़ेंगे। कानूनी मामलों में लापरवाही भारी पड़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज संभावना है कि कोई आपके आसपास आपके विचार चुराकर आने करियर में प्रगति करना चाहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी बढ़िया रहेगा। आप पूरी गर्मजोशी, उत्साह और आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे जिसके परिणामस्वरूप आपको जल्द ही बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। किसी से बात करते हुए सावधान रहें। आज आप राम दरबार पर बेसन के लड्डू चढ़ाएं। पुराना कर्जा खत्म होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें क्योंकि आप भविष्य में उसी के लिए पश्चाताप करेंगे। आज आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपके बॉस के साथ कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपको अपने करीबी दोस्तों का बिना शर्त समर्थन मिलेगा। श्रीराम का पूजन करें, ॐ रामभद्राय नम: मंत्र का जाप करें। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। अपने प्यार के साथ समय बिताएँगे, जो आपके दिल को सुकून देगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। आज आप सोच समझकर ही खर्च करेंगे जिससे कोई समस्या नहीं होगी। व्यवसाय से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। आई टी और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले सफल रहेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन अनुकूल है। आप पूरी ईमादारी से मेहनत करेंगे। पड़ोसियों से किसी बात पर मतभेद की संभावना है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज एक दिलचस्प और बुद्धिमान व्यक्ति के साथ एक नई दोस्ती बनाने का अवसर होगा। आपको अपने पार्टनर का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। हो सकता है आज उनके स्वभाव में कुछ ज्यादा ही उग्रता रहे। राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। सेहत के मामले आज आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी सच्ची प्रतिभा दिखाने का मौका हासिल होगा।

आपने Rashifal 25 October 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 25 October 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 25 October 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : एक लोटे जल से दूर की जा सकती है धन संबंधी समस्याएं, बन जाती है मां लक्ष्मी की कृपा

Related Articles

Back to top button