धार्मिक

सास-बहू घर में कुत्ते बिल्ली की तरह लड़ती हैं तो अपनाए ये उपाय, तोता मैना की तरह प्यार से रहेंगी

ऐसा शायद ही कोई घर होगा जहां सास बहू की कभी लड़ाई नहीं होती है। कभी न कभी किसी न किसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो जता है। अब थोड़ी बहुत नोकझोंक तो नॉर्मल होती है, लेकिन यदि आपके घर रोज महायुद्ध छिड़ता है तो बात टेंशन वाली है। जिस घर में सास बहू रोज लड़ती झगड़ती है वहां नकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ जाती है। सास बहू की लड़ाई से घर के बाकी लोग भी खराब मूड में रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे घर में सास बहू के बीच प्रेम और शांति बनी रहेगी।

इन वास्तु टिप्स से रुकेंगे सास बहू के झगड़े

1. सास बहू के बीच ज्यादा लड़ाई झगड़ा होता है तो उनके कमरे में लाल रंग की फोटोफ्रेम रख दें। इस फोटोफ्रेम में सास बहू की साथ में एक तस्वीर लगी होगी चाहिए। इससे उनके बीच झगड़े होना बंद हो जाएंगे।

2. किचन का कैबिनेट काले रंग का नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा है तो उसे तुरंत बदल दें। काल रंग महिलाओं के बीच तनाव पैदा करता है। इससे उनके रिश्तों में कड़वाहट घुल जाती है। महिलाएं अपना ज्यादातर समय किचन में ही गुजरती हैं इसलिए उन्हें काले रंग के कैबिनेट से दूर रखें।

3. घर में एक ऐसा स्थान चुने जहां सभी की आते जाते नजर पड़ती हो। अब उस स्थान पर चंदन की एक मूर्ति रख दें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से सास बहू के बीच की कड़वाहट धीरे धीरे मिठास में बदलने लगती है।

4. घर का कूड़ादान भी रिश्तों में तनाव लाने के लिए जिम्मेदार होता है। इस कूड़ेदान में तमाम तरह की नकारात्मक ऊर्जा समाहित रहती हैं। इसलिए इसे आपको घर की उत्तर पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा करने से इसका नेगेटिव इफेक्ट बहुत कम रहता है और घर में लड़ाई झगड़े नहीं होते हैं।

5. वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण पश्चिम दिशा डोमिनेटिंग दिशा मानी जाति है। ऐसे में घर के अंदर सास ससुर का कमरा हमेशा साउथ वेस्ट में ही होना चाहिए। ऐसा नहीं होता है तो सास बहू के बेच लड़ाई झगड़े बढ़ने से कोई नहीं रोक पाता है।

6. यदि आप चाहते हैं कि घर के अंदर सास बहू हमेशा प्रेमपूर्वक ही रहें तो अपने यहां गुलाब, चंपा, चमेली के फूल अवश्य लगाएं। इसके अलावा तुलसी के पौधे की सास बहू रोज पूजा पाठ करें। ये सभी पौधे घर में एक सकारात्मक माहोल क्रीऐट करेंगे और लड़ाई झगड़े खत्म हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें- ईशा अंबानी ने किया था शादी में मां नीता अंबानी के ब्राइडल लुक को कॉपी, लहंगे में थी यह खास बात

Related Articles

Back to top button