राजेश खट्टर ने जन्मदिन के दिन पत्नी वंदना को इस क्यूट तरीके से जगाया, वीडियो हो रहा है वायरल

राजेश खट्टर अपनी फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी बहुत सुर्खियों में रहते हैं। राजेश और उनकी पत्नी वंदना बॉलीवुड के सबसे इंस्पिरेशनल कपल्स में से एक है। राजेश की पत्नी वंदना शादी के 11 साल बाद 24 अगस्त 2019 को मां बनी। तब उनकी उम्र 52 साल थी। बढ़ती उम्र और प्रेगनेंसी की परेशानियों के बावजूद उन्होंने दृढ़ता से एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
वंदना के बर्थडे पर राजेश खट्टर ने एक क्यूट वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में राजेश अपने बेटे वनराज के साथ वंदना को उनके जन्मदिन के दिन उठा रहे हैं। यह वीडियो उनके फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है। अपनी पत्नी को जन्मदिन के दिन उठाने का यहां अंदाज सबको बहुत अच्छा लगा।
कैप्शन में लिखा वेकअप मम्मा
वंदना खट्टर का जन्मदिन 24 अक्टूबर को था। राजेश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें विश करते हुए कई तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अपने बेटे वनराज का वंदना को उठाते हुए वीडियो भी शेयर किया। राजेश ने यह पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि,” वेकअप मम्मा, आज आपका जन्मदिन है, उठिए और शाइन कीजिए।” यह क्यूट तरीका वंदना को भी बहुत पसंद आया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो और तस्वीरें बहुत तेजी से वायरल हो रही है।
मुश्किलों के बाद हुआ है बेटे का जन्म
राजेश और वंदना को अपनी शादी के बाद बहुत से उतार चढ़ाव देखने पड़ें। वंदना के तीन मिसकैरेज हुए। इसके बाद उन्होंने बहुत से अन्य तरीकों से भी बच्चे की कोशिश की लेकिन सभी असफल हुए। यहां तक कि सरोगेसी भी फेल हो गई। वही फिर शादी के इतने सालों बाद उन्हें पता चला की वंदना ट्विंस को जन्म देने वाली है। लेकिन दुर्भाग्यवश प्रेगनेंसी के दौरान ही उन्होंने अपने एक बच्चे को खो दिया। जिसके बाद उन्हें कई महीनों तक हॉस्पिटल में एडमिट भी रहना पड़ा।
वहीं पिछले साल 24 अगस्त को जन्माष्टमी के दिन उन्होंने अपने बेटे वनराज को जन्म दिया। राजेश ने अपनी खुशी को शेयर करते हुए कहा कि, उन्होंने और उनकी पत्नी ने बहुत बुरा समय देखा है। इसके बाद जन्माष्टमी के दिन भगवान ने उन्हें उनका खुद का कृष्ण दे दिया।
वंदना से पहले की है इनसे शादी
राजेश खट्टर की यह पहली शादी नहीं है। उन्होंने इसके पहले नीलिमा अज़ीम से शादी की थी। जिससे उनका बेटा ईशान खट्टर है। ईशान को उनकी फिल्म ‘धड़क ‘के लिए जाना जाता है। धड़क में उनके साथ श्रीदेवी की बेटी जहान्वी ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था। बता दे कि नीलिमा अज़ीम शाहिद कपूर की भी मां है। नीलिमा ने सबसे पहले पंकज कपूर से शादी की थी। शाहिद नीलिमा और पंकज के ही बेटे हैं। पंकज से तलाक के बाद उन्होंने राजेश खट्टर से शादी की जिनसे उनका बेटा ईशान हुआ। लेकिन कुछ सालों बाद ही दोनों अलग हो गए। बता दे की ईशान अपने भाई शाहिद के बहुत करीब है।