बॉलीवुड

शोहरत हासिल करने से पहले ये 10 सितारे थे बैकग्राउंड डांसर, करनी पड़ी थी बहुत मेहनत

ग्लैमर, पैसा और लाइमलाइट से भरे बॉलीवुड इंडस्ट्री का सितारा बनने का सपना तो हर नौजवान का होता है, मगर इंडस्ट्री में सफल होना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अच्छी फिल्में कीं बावजूद इसके वो सफल नहीं हो सके और आज इंडस्ट्री से नदारद हैं।खैर आज हम उन सितारों की बात करने वाले हैं, जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में बतौर अभिनेता या अभिनेत्री डेब्यू नहीं किया था बल्कि इन सितारों ने एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी और धीरे धीरे स्ट्रगल करते हुए ये आगे बढ़े। आइए देखते हैं, आखिर कौन-कौन हैं इस लिस्ट में शामिल….

1. सुशांत सिंह राजपूत

टेलीविजन के दुनिया से फिल्मी सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें आज भी उनके फैंस के दिलों में ताजा हैं। बता दें कि 8 साल के अपने करियर के सफर में सुशांत ने काफी स्ट्रग्ल कर सफलता का मुकाम हासिल किया था, जिसकी वजह से वे एक सफल एक्टर बने थे। बताया जाता है कि उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। याद दिला दें कि उनके निधन के बाद कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जिसमें वे ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन के पीछे डांस करते दिखाई दे रहे थे।

2. मौनी रॉय

टेलीविन की दुनिया में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय ने अब बॉलीवुड का सफर भी तय कर लिया है। हालांकि, इससे पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड डांसर के तौर पर किया था, लेकिन अब वे एक जानी मानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। बता दें कि मौनी ने फिल्म ‘रन’ के एक गाने में बैकग्राउंड डांसर की जॉब की थी। इसके अलावा, मौनी भरतनाट्यम डांसर हैं और उनके डांस को लोग पसंद करते हैं।

3. शाहिद कपूर 

शाहिद कपूर भले ही आज बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार हों, लेकिन उन्होंने अपने करियर में काफी स्ट्रगल किया है। शाहिद पहले बतौर चाइल्ड एक्टर कई विज्ञापनों में काम करते थे, इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में बैकग्राउंड डांसर के रूप में अपना डेब्यू किया, वो पहले शामिक डावर के डांस ग्रुप का हिस्सा थे। बता दें कि फिल्म ताल के एक गाने में शाहिद कपूर, ऐश्वर्या राय के पीछे डांस करते हुए देखे गए थे। इसके अलावा फिल्म दिल तो पागल है के एक गाने मुझको हुई ना खबर में भी शाहिद ने बैकग्राउंड डांसर की भूमिका निभाई थी।

4. काजल अग्रवाल 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार काजल अग्रवाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं, उन्होंने भी बैकग्राउंड डांसर के रूप में ही अपने करियर की शुरूआत की थी। फिल्म क्यों हो गया न के एक गाने उलझने में ऐश्वर्या राय के पीछे काजल ने डांस किया था।

5. दिया मिर्जा 

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक दिया मिर्जा ने एशिया पेसिफिक का खिताब जीता और उसके बाद बॉलीवुड में अपने कदम रख दिए। दिलचस्प बात ये है कि दिया ने अपने करियर की शुरूआत एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। उन्होंने एक स्वासा कातरे के एक गाने में मिंक के पीछे डांस किया था।

6. ईशा शरवानी 

ताल फिल्म के सुपरहिट डांस नंबर्स में ऐश्वर्या राय के पीछे ना सिर्फ शाहिद कपूर ने डांस किया था बल्कि ईशा शरवानी भी नजर आई थीं। इसके बाद ईशा ने साल 2005 में किसना फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

7. डेजी शाह 

सलमान खान स्टारर फिल्म जय हो से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली डेजी शाह न सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं बल्कि एक कोरियोग्राफर भी हैं। सलमान खान ने ही डेजी शाह को बॉलीवुड में लॉन्च किया था, मगर ये बात बहु कम लोग ही जानते हैं कि डेजी ने सलमान के साथ कई गानों में बैकग्राउंड डांसर का काम किया है।

8. नीतू चन्द्रा

वैसे तो एक्ट्रेस नीतू चन्द्रा अब फिल्मों से गायब हो चुकी हैं, मगर नीतू ने भी बॉलीवुड में अपना नाम कमाने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। बता दें कि नीतू चंद्रा फिल्म गरम मसाला से फैंस के बीच पॉपुलर हुई थीं, मगर इसके पहले उन्होंने एक म्यूजिक एलबम में बैकग्राउंड डांसर की भूमिका निभाई थी।

9. अरशद वारसी

मुन्ना भाई के सर्किट तो आप सभी को याद ही होंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता अरशद वारसी की। बता दें कि अरशद वारसी ने भी अपने करियर की शुरूआत एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी। उन्हें फिल्म आग से खेलेंगे के एक गाने हैल्प मी में जितेन्द्र और किमी काटकर के पीछे डांस करते हुए देखा गया था।

10. अनुराग बसु 

मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग बसु की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई बीच में छोड़कर बॉलीवुड में एक बैकग्राउंड डांसर का काम किया। इसके बाद धीरे धीरे स्ट्रगल करते हुए आज अनुराग बसु एक बड़े फिल्म निर्देशक बन गए हैं। उनका मानना है कि एक जूनियर आर्टिस्ट से ज्यादा पैसा बैकग्राउंड डांसर को मिलता है।

Related Articles

Back to top button