लाइमलाइट से दूर हैं इन 10 खलनायकों की बीवियां, खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को मात

बॉलीवुड फिल्मों में जितनी बड़ी भूमिका अभिनेताओं की होती है, उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका विलेन की भी होती है। कई फिल्में तो अभिनेताओं से ज्यादा खलनायकों की वजह से चल पाई हैं। बॉलीवुड अभिनेताओं की बीवियों के बारे में तो अधिकतर लोग जानते हैं, मगर खलनायकों की बीवियों के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी है। तो चलिए बताते हैं आपको बॉलीवुड के ऐसे ही मशहूर खलनायकों की खूबसूरत बीवियों के बारे में।
अमरीश पुरी
बॉलीवुड में खलनायक का किरदार निभाकर अमरीश पुरी अमर हो गए। वैसे तो बहुत सी फिल्मों में उन्होंने विलेन का किरदार निभाया, लेकिन मिस्टर इंडिया में मोगैंबो के अपने किरदार के लिए वे आज भी जाने जाते हैं। उर्मिला दिवेकर से 1957 में उनकी शादी हुई थी। वर्ष 2005 में 12 जनवरी को हमेशा के लिए अपनी आंखें मूंद लेने वाले अमरीश पुरी के राजीव पुरी और नम्रता पुरी नाम के दो बच्चे भी हैं।
प्रकाश राज
खलनायक के रूप में दक्षिण भारतीय फिल्मों के साथ बॉलीवुड की फिल्मों में भी प्रकाश राज एक मशहूर चेहरा हैं। विशेषकर दबंग 2, सिंघम और मुंबई मिरर जैसी फिल्मों में अपनी खलनायिकी के लिए वे खास तौर पर जाने जाते हैं। पोनी वर्मा से वर्ष 2010 में उनकी शादी हुई थी। इससे पहले ललिता कुमारी से उन्होंने विवाह किया था।
कबीर बेदी
बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी कबीर बेदी ने अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। यलगार और कोहराम जैसी फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा कर उन्होंने हर किसी को हैरानी में डाल दिया था। कबीर बेदी की चार शादियां हुई हैं। वर्तमान में प्रवीण दोसांज उनकी पत्नी हैं, जिनकी खूबसूरती देखने लायक है।
डैनी डेंजोंगपा
बॉलीवुड के विलेन का नाम लिया जाता है, तो डैनी डेंजोंगपा का नाम कोई भी नहीं भूल सकता। कई फिल्मों में अपने विलेन के किरदार से लोगों की रूह तक कंपा देने वाले डैनी डेंजोंगपा की शादी 1990 में गावा से हुई थी, जो कि दिखने में बहुत ही खूबसूरत हैं। इनके रिनजिंग डेंजोंगपा और पेमा डेंजोंगपा नाम के दो बच्चे भी हैं।
रंजीत
बड़े पर्दे पर रंजीत के नाम कई रेप सींस दर्ज हैं। खलनायक के रूप में बॉलीवुड में रंजीत ने भी अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। असल जिंदगी में रंजीत अपने फिल्मी कैरेक्टर के ठीक विपरीत एक बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं और अलोका बेदी उनकी पत्नी हैं, जो कि बहुत ही सुंदर हैं। उनके साथ रंजीत खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। इनके दिव्यांका व चिरंजीवी नामक दो बच्चे भी हैं।
गुलशन ग्रोवर
बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय खलनायकों में गिने जाने वाले गुलशन ग्रोवर ने खिलाड़ियों का खिलाड़ी, मोहरा, सर और राम लखन जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभा कर हर किसी का दिल जीता है। गुलशन ग्रोवर ने 1998 में फिलोमिना ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन कुछ ही समय के बाद तलाक हो जाने पर इन्होंने कशिश ग्रोवर से दूसरी शादी की थी। हालांकि, यह शादी भी उनकी बस एक साल ही चल पाई थी।
अमजद खान
बॉलीवुड के मशहूर खलनायकों की बात हो तो अमजद खान का नाम तो आना ही आना है। शोले में उनके विलेन के किरदार को भला कौन भूल सकता है। अमजद खान ने 1972 में शेहला खान से शादी की थी। उनके शदाब खान, सीमाब खान और अहलम खान के नाम के तीन बच्चे हैं। 27 जुलाई, 1992 को इन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।
मुकेश ऋषि
बॉलीवुड के साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी मुकेश ऋषि ने बतौर खलनायक अपनी पहचान बना ली थी। फिल्म गुंडा में इनका बुल्ला नामक किरदार आज भी याद किया जाता है। फिजी में केशनी से उनकी मुलाकात हुई थी और बाद में दोनों ने शादी भी कर ली थी। राघव ऋषि नाम के इनके एक बेटे हैं।
प्रेम चोपड़ा
अपनी मशहूर डायलॉग प्रेम नाम है मेरा, प्रेम चोपड़ा के लिए याद किए जाने वाले बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय खलनायकों में से एक प्रेम चोपड़ा ने भी बहुत सी फिल्मों में खलनायक का किरदार बहुत ही लाजवाब तरीके से निभाया है। विशेषकर उपकार और तीसरी मंजिल फिल्मों में उनकी खलनायिकी देखने लायक थी। प्रेम चोपड़ा ने 1969 में उमा चोपड़ा से शादी की थी, जो कि बहुत ही खूबसूरत हैं। प्रेरणा चोपड़ा, पुनीत चोपड़ा और रकिता चोपड़ा नाम के उनके तीन बच्चे हैं।
सदाशिव अमरापुरकर
कई फिल्मों में अपनी खलनायिकी का लोहा मनवाने वाले सदाशिव अमरापुरकर अब इस दुनिया में तो नहीं हैं, लेकिन अर्ध सत्य जैसी कई फिल्मों में उनके द्वारा निभाई गई भूमिकाएं यादगार बन गई हैं। सुनंदा करमारकर से 1973 में उनकी शादी हुई थी, जिनसे रीमा अमरापुरकर नाम की उनकी एक बेटी हैं।
पढ़ें अमिताभ बच्चन की बेटी ने शादी से पहले ही कर दिया था काण्ड, बिग बी तो पता चलते ही करवा दी शादी