मनोरंजन

भूमिका चावला को हो गया था अपने योगा टीचर से प्यार, शादी के बाद बना ली थी फिल्मों से दूरी

बॉलीवुड में आए दिन नई एक्ट्रेस आती हैं। इनमें कुछ तो मुकाम हासिल कर लेती हैं, लेकिन कुछ कमाल नहीं कर पातीं। वही साउथ की अभिनेत्रियों का भी बॉलीवुड में अपना सिक्का आजमाना एक अरसे से चला आ रहा है। बहुत सी अभिनेत्रियों ने सफलता हासिल की वहीं कुछ ऐसी भी रही जो थोड़े वक्त के बाद इंडस्ट्री से गायब हो गई।

सलमान खान के साथ फिल्म ‘तेरे नाम’ से लॉन्‍च हुईं भूमिका चावला भी उन्हीं नामों में से एक हैं, जिन्होंने बड़ी और सुपरहिट फिल्म से डेब्यू किया, मगर कुछ ही फिल्मों में काम करने के बाद वह गायब हो गई।  हालांकि भूमिका को आज भी ‘तेरे नाम’ फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए याद किया जाता है।

भूमिका ने कम फिल्मों में काम किया लेकिन जितना भी किया बहुत ही बेहतरीन किया। भूमिका की लव स्टोरी भी फिल्मी कहानी की तरह ही रही है। वह अपने योगा टीचर को दिल दे बैठी थी।

योगा टीचर से की है शादी

भूमिका ने 21 अक्टूबर 2007 को अपने ब्‍वॉयफ्रेंड और योगा टीचर भरत ठाकुर से शादी की है। भूमिका चावला भरत ठाकुर से योगा सीखने जाया करती थी। इसी दौरान दोनों की बहुत अच्छी दोस्ती हो गई। भूमिका को पता ही नहीं चला कि कब वह अपने योगा टीचर को दिल दे बैठी। वहीं भरत भी शुरुआत से ही भूमिका को पसंद करते थे। दोनों ने एक दूसरे को करीब 4 साल तक डेट किया और फिर शादी का फैसला लिया।

भूमिका ने कभी भी मीडिया के सामने अपने रिलेशनशिप को आने नहीं दिया। वही 2007 में दोनों ने नासिक के गुरुद्वारे में शादी करके सबको चौंका दिया। भूमिका और भरत साथ में बहुत खुश नजर आते हैं। शादी के 7 साल बाद 2014 में उनके बेटे यश का जन्म हुआ। भूमिका ज्यादा से ज्यादा समय अपने परिवार को ही देती हैं। 

एड फिल्मों से की है शुरुआत

साल 1997 में भूमिका मुंबई आई थी। उन्होंने एड फिल्म और हिंदी म्यूजिक वीडियो एलबम से अपने कॅरियर की शुरुआत की। इसके साथ ही वे टीवी सीरीज ‘हिप हिप हुर्रे’ में भी नजर आईं‌। भूमिका का फिल्मी कॅरियर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से शुरू हुआ। उन्होंने साल 2000 में फिल्म ‘युवाकुडू’ में काम किया। इसके बाद साल 2001 में फिल्म ‘कुशी’ में एक्टर पवन कल्यान के अपोजिट काम किया। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही। 

इन बॉलीवुड फिल्मों में किया है काम

साल 2003 में भूमिका ने फिल्म ‘तेरे नाम’ से बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में उन्होंने सलमान खान के अपोजिट काम किया था। फिल्म सुपरहिट हुई और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में भी शामिल रही। भूमिका तमिल और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में भूमिका ने धोनी की बहन का रोल निभाया था। भूमिका ने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे ‘रन’, ‘दिल ने जिसे अपना कहा’, ‘सिलसिले’, ‘दिल जो भी कहे’ में काम किया, ले किन ये सभी फिल्‍में उन्हें वो पहचान और कामयाबी नहीं दिला पाईं।

Related Articles

Back to top button