मनोरंजन

बेहद आलीशान है ‘TMKOC’ की बबिता जी का घर, बेडरूम से बालकनी तक की दिखाई झलक

टीवी दुनिया का सबसे पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों को खूब पसंद है। इस शो में नजर आने वाले हर किरदार को भी खूब पसंद किया जाता है। इसी शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता भी घर-घर में अपनी एक खास पहचान बना चुकी है। मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी पर्सनल तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती है।

munmun dutta

हाल ही में मुनमुन दत्ता ने अपने घर की कुछ स्पेशल तस्वीरें यूट्यूब चैनल पर साझा की है। साथ ही उन्होंने वीडियो के माध्यम से अपने आलीशान घर के अंदर के हिस्सों को फैंस को भी दिखाया है। खास बात यह है कि मुनमुन दत्ता ने अपने घर के इंटीरियर को खुद ही डिजाइन किया है।

ऐसे में फैंस के द्वारा उनके घर को खूब पसंद किया जा रहा है और मुनमुन दत्ता को भी काफी तारीफें मिल रही है। आज आपको बताने जा रहे हैं मुनमुन दत्ता के आलीशान घर की खूबसूरत तस्वीरें…

munmun dutta

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मुनमुन दत्ता का यह घर में पेंटिंग और लाइट से लेकर बेडरूम से बालकनी तक हर चीज स्पेशल है और ये किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं लग रहा है।

यदि आप गौर से देखेंगे तो मुनमुन दत्ता के घर में ज्यादातर चीजें व्हाइट और गोल्डन ही दिखाई देंगी जो उनके घर की खूबसूरती बढ़ा रही है। वहीं मुनमुन दत्ता भी अपने नए घर में शिफ्ट होकर बेहद खुश नजर आ रही है और उन्होंने अपनी खुशी को फैंस के साथ भी साझा किया है।

munmun dutta

यूट्यूब पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप मुनमुन दत्ता को कहते हुए सुन सकते हैं कि, “मैंने इस घर को बहुत मेहनत से बनाया है और इसे मैंने ही डिजाइन किया है। घर में केवल चार सदस्य रहते हैं, लिविंग। मेरे घर की खासियत है कि यहां व्हाइट और ग्रे का तो कॉम्बिनेसन है ही, साथ ही गोल्ड और रोज गोल्ड का भी कॉम्बिनेशन है, जो कि उभरकर आता है।”

munmun dutta

एक रिपोर्ट की मानें तो मुनमुन दत्ता को बिल्लियां बहुत पसंद है। इतना ही नहीं बल्कि वह बिल्लियां को अपने परिवार का हिस्सा मानती है। मुनमुन इस शानदार घर में अपनी मां के साथ रहती है और हमेशा बिल्लियों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है। तस्वीरों में आप देखेंगे तो मुनमुन दत्ता के घर में बहुत खूबसूरत पेंटिंग्स भी लगी हुई है जो उनके घर को एक कंपलीट लुक दे रहा है।

munmun dutta

इसके अलावा मुनमुन दत्ता के घर में एक लाइट लगाई गई है जो तुर्की की है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मुनमुन के शौक शाही अंदाज वाले हैं। वहीं उनके बेडरूम में भी खूबसूरत पेंटिंग लगी हुई है। इसके अलावा एक छोटी सी बालकनी भी है।

munmun dutta

वीडियो में मुनमुन दत्ता ने कहा भी है कि, “मैंने मेरे घर की हर एक चीज बनवाई है। मुझे अपने अपार्टमेंट में बड़ा डाइनिंग टेबल चाहिए था और मैंने इसे बनवाया है। मैंने इसके लिए पत्थर खरीदे, फ्रेम बनवाया। मैं हमेशा से अपने अपार्टमेंट में एक बालकनी चाहती थी। ये सब मेरी मेहनत का नतीजा है और मुझे बहुत गर्व है इस पर। आशा करती हूं कि आप लोगों को यह पसंद आया हो।”

munmun dutta

बता दें, मुनमुन दत्ता शुरुआत से ही ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के साथ जुड़ी हुई है और उन्हें खूब पसंद किया जाता है। इस शो के माध्यम से मुनमुन को टीवी की दुनिया में एक अलग पहचान मिली है। खास बात ये हैं कि, उन्हें ज्यादातर उनके किरदार बबिता जी के नाम से ही पहचाना जाता है।

munmun dutta

Related Articles

Back to top button