रेखा ने पहले बिनोद मेहरा से की थी शादी, लेकिन शादी करने के फौरन बाद ये एक दूसरे से हो गए थे अलग

विनोद मेहरा एक जाने माने अभिनेता थे और इन्होंने कई सारी फिल्मों में अभिनय किया है। इनके नाम कई सारी हिट फिल्में हैं। हालांकि बेहद ही कम उम्र में इस सितारे का निधन हो गया और इन्होंने महज 45 साल की आयु में दुनिया को अलविदा कहा दिया था।
विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 में पंजाब के अमृतसर शहर में हुआ था। इन्होंने ‘रागिनी’ फिल्म में बाल कलाकार के तौर पर काम किया था। उस समय इनकी आयु 13 साल की थी। वहीं साल 1971 में आई एक थी रीता नामक फिल्म में ये लीड हीरो थे और यहां से इनके फिल्मी करियर की शुरुआत हुई थी। इसके बाद इन्होंने कई सारी फिल्मों में काम किया। ये नागिन, जानी दुश्मन, घर, स्वर्ग नर्क, साजन बिना सुहागन, एक ही रास्ता, अनुरोध, अमर दीप जैसी हिट फिल्मों में नजर आए थे।
विनोद मेहरा और रेखा की लव स्टोरी
विनोद मेहरा की लव लाइफ 70 के दश्क में काफी चर्चा में थी। कहा जाता है कि इन्होंने अभिनेत्री रेखा से विवाह किया था। लेकिन रेखा और इनकी शादी ज्यादा समय तक चल ना सकी। रेखा और विनोद मेहरा की लव स्टोरी काफी ट्रेजडी से भरी हुई थी और शादी करने के फौरन बाद ये एक दूसरे से अलग हो गए थे। हालांकि कभी भी रेखा ने विनोद मेहरा से शादी की बात को नहीं कबूला है।
70 के दशक में रेखा और विनोद मेहरा एक दूसरे के करीब आए थे। विनोद मेहरा चाहते थे कि उनकी मां रेखा से उनकी शादी करवा दें। लेकिन विनोद मेहरा की मां रेखा को पसंद नहीं करती थी। बीबीसी के मुताबिक विनोद मेहरा ने अपनी मां की मर्जी के खिलाफ जाकर रेखा से शादी कर ली थी।
शादी के बाद वो रेखा को अपनी मां के पास लेकर गए थे। रेखा को देखकर विनोद मेहरा की मां को गुस्सा आ गया। जब रेखा ने विनोद मेहरा की मां कमला मेहरा के पांव छूने चाहे। तो उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया। इस हादसे के बाद रेखा और विनोद मेहरा अलग हो गए।
मां के कहने पर की मीना से शादी
इन्होंने मां के कहने पर अभिनेत्री मीना ब्रोका से शादी की। लेकिन मीना से शादी के कुछ समय बाद ही मेहरा को हार्ट अटैक आ गया था। जिसके कारण इनकी शादी टूट गई और इन दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद इन्होंने बिंदिया गोस्वामी से साल 1980 में शादी की थी। लेकिन साल 1984 में ये दोनों अलग हो गए। विनोद मेहरा से अलग होने के बाद बिंदिया ने जेपी दत्ता से शादी कर ली।
वहीं विनोद मेहरा ने साल 1988 में किरण से शादी की । लेकिन शादी के दो साल बाद ही दिल का दौरा पड़ने से विनोद मेहरा की मौत हो गई थी। इस शादी से विनोद मेहरा को दो बच्चे हुए थे। जिनका नाम सोनिया और रोहन है। 30 अक्टूबर को इनकी 65वीं पुण्यतिथि है।
अपने फिल्मी करियर में विनोद मेहरा ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वहीं जिस वक्त ये बीमार थे उस समय भी ये कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे। लेकिन इनकी मौत के बाद ये फिल्में पूरी ना हो सकें।