धार्मिक

वृद्धि और अमृत नाम के बने 2 शुभ योग, इन 6 राशियों पर रहेगा अधिक प्रभाव, मिलेगा सितारों का साथ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रोजाना ग्रह-नक्षत्रों में होने वाला बदलाव आकाशमंडल में कई योगों का निर्माण करता है, जिसका सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु इनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज चंद्रमा पूरे दिन शतभिषा नक्षत्र और कुंभ राशि में विराजमान रहने वाला है, जिसके कारण वृद्धि और अमृत नाम के दो शुभ योग का निर्माण हो रहा है। यह शुभ योग सभी राशियों को तरह-तरह से प्रभावित करेगा। आखिर इसका किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा और किन राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

आइए जानते हैं शुभ योग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

वृषभ राशि वाले लोगों के ऊपर इस शुभ योग का अच्छा प्रभाव रहेगा। आप अपना जीवन खुशनुमा व्यतीत करेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने सभी कामों में सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस करने वाले लोग बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा कर सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। परिवार के लोगों के साथ किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि वाले लोग अपने सोचे हुए काम पूरे करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको अपने किसी बड़े काम में सफलता हासिल हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। इस शुभ योग की वजह से यदि आप कहीं निवेश करते हैं तो उसका आगे चलकर भारी मुनाफा मिल सकता है। आप किसी नए व्यापार की शुरुआत करेंगे। दोस्तों के साथ चल रही अनबन दूर हो सकती है। मानसिक चिंताएं समाप्त होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपकी सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि वाले लोगों का समय इस शुभ योग की वजह से खास रहने वाला है। अविवाहित लोगों को विवाह के लिए अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। घर-परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। लव लाइफ बेहतर बनेगी। लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है, जिसका फायदा आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आर्थिक उन्नति प्राप्त होगी। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यभार से राहत मिलेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

तुला राशि वाले लोगों का समय फायदेमंद रहने वाला है। यह दोनों शुभ योग आपको अपने बिजनेस में फायदा दिला सकते हैं। जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा पर जाने की प्लानिंग बन सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कोर्ट कचहरी के कामों में आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने किसी बचपन के दोस्त से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। करियर में आगे बढ़ने के कई रास्ते सामने मिलेंगे।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के ऊपर इन दोनों शुभ योग का अच्छा प्रभाव रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके लिए आने वाले दिन राहतपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आप बेहद खुश रहेंगे। मानसिक तनाव कम रहेगा। आपकी अच्छी आदतों से आसपास के लोग बेहद खुश रहने वाले हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रभावशाली लोगों से मिलना-जुलना हो सकता है। आप अपने जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। कामकाज की प्रणाली में सुधार आने के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान कार्यों में लगेगा।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर वृद्धि योग और अमृत योग का शुभ प्रभाव रहने वाला है। किस्मत के बलबूते आपके सभी रुके हुए काम बनते चले जाएंगे। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहने वाला है। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आपको अपने कार्यों में भारी मुनाफा मिलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई योजना सफल रहेगी। बच्चों की तरफ से सभी परेशानियां दूर होंगी।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय ठीक-ठाक रहने वाला है परंतु आपको पैसों के लेनदेन से बचना होगा अन्यथा धन हानि हो सकती है। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। नौकरी करने वाले लोगों का समय अच्छा रहने वाला है। सीनियर आपके कामों से बेहद खुश रहेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। घर-परिवार की जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। परिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। अचानक आपको सफलता के नए अवसर हासिल हो सकते हैं, इसलिए आप इसका पूरा फायदा उठाएं। नौकरी पेशा वाले लोग अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच-विचार करेंगे। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। कामकाज के प्रति आपको धैर्य बनाए रखना होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कोई भी निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें।

कन्या राशि वाले लोगों को इस शुभ योग का मिलाजुला फल मिलेगा। आपको अपने विचारों को सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। नकारात्मक बातों पर ध्यान मत दीजिए। परिवार के किसी सदस्य से मनमुटाव होने की संभावना बन रही है। आप अपने करियर को नई दिशा देने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। बुरी संगति से दूर रहने की आवश्यकता है अन्यथा आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आप कहीं अच्छी जगह धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है, जिसके कारण आपका कामकाज प्रभावित होगा। यदि आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो ठीक प्रकार से सोच-विचार अवश्य करें। परिवार के सभी लोगों को एक साथ लेकर चलना होगा। पारिवारिक मामलों में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले समझदारी से काम लीजिए।

मकर राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला व्यतीत होने वाला है। आप अपने रुके हुए कामों को धीरे-धीरे निपटाने की कोशिश करेंगे परंतु आप किसी भी काम में जल्दी बाजी ना करें अन्यथा आपके द्वारा हुई गलती आपके लिए भारी नुकसान उत्पन्न कर सकती है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आप कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ने की पूरी कोशिश करेंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी नियंत्रण रखें।

मीन राशि वाले लोगों को नौकरी के क्षेत्र में संभल कर रहना होगा। गुप्त शत्रु आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामलों में समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। कागजी कार्यवाही में आप सावधानी बरतें। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को मिलाजुला फायदा मिलेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में नई तकनीकी का प्रयोग करेंगे, जिसका आगे चलकर अच्छा नतीजा देखने को मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button