46 की हुई रवीना टंडन, कभी अक्षय कुमार से मंदिर में की थी सगाई, लेकिन शादी तक नहीं पहुंची बात

रवीना टंडन (Raveena Tandon) 90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। इन दिनों उनका फिल्मों में आना भले कम हो गया हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है। लोग आज भी उन्हें उतना ही पसंद करते हैं। 26 अक्टूबर, 1974 को मुंबई में पैदा हुआ रवीना आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं।
रवीना नए 1991 में ‘पत्थर के फूल’ से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान खान (Salman Khan) थे। हालांकि उन्हें असली लोकप्रियता 1994 में आई ‘मोहरा’ फिल्म से मिली। इस फिल्म में रवीना की जोड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ बहुत पसंद की गई। इस फिल्म में उनका अक्षय संग ‘तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त’ गाना बड़ा फेमस हुआ था। इस गाने के बाद ही उन्हें ‘मस्त-मस्त’ गर्ल कहा जाने लगा।
‘मोहरा’ फिल्म के बाद से अक्षय और रवीना एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। दोनों ही पंजाबी थे जिसके चलते दोनों की आपस में अच्छी बनती भी थी। फैंस को भी दोनों की जोड़ी बहुत पसंद आई थी। सबको यही लग रहा था कि ये दोनों जल्द शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रवीना ने 1999 में स्टारडस्ट को दिए इंटरव्यू में ये बात स्वीकारी भी है कि अक्षय ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था।
रवीना के अनुसार अक्षय और उन्होंने मंदिर में सगाई भी कर ली थी। हालांकि अक्षय ये बात अपनी फ़ीमेल फैंस से छिपाना चाहते थे। उन्हें डर था कि इससे वे अपनी महिला फैंस को खो देंगे। रवीना और अक्षय के अलग होने की वजह मिस्टर खिलाड़ी का रेखा (Rekha) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) से अफेयर चलना था।
1996 में ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ फिल्म के दौरान रेखा और अक्षय एक दूसरे के बेहद करीब आ गए थे। इनके लिंकअप की स्टोरीज़ भी हर जगह चर्चा में थी। कहा जाता है कि रवीना ने तब तंग आकर रेखा को गुस्से में हिदायत भी दी थी कि वे अक्षय से दूर रहें। हालांकि इसके बाद अक्षय का शिल्पा शेट्टी से अफेयर शुरू हो गया था। ऐसे में तंग आकर रवीना ने अक्षय को छोड़ देना ही सही समझा।
अक्षय से ब्रेकअप कर लेने के बाद रवीना की जिंदगी में फिल्ममेकर अनिल थडानी की एंट्री हुई। दोनों ने 22 फरवरी 2004 को शादी रचा घर बसा लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये अनिल की यह दूसरी शादी थी। वर्तमान में रवीना अपने पति और परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी बीता रही है।