आलिया के घर पूरे परिवार संग अचानक पहुंचे रणबीर, इंतजार में खिड़की से बार बार झांक रही थी आलिया

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार आलिया भट्ट पिछले काफी लंबे समय से रणबीर कपूर को डेट कर रही हैं। ये इंडस्ट्री के सबसे क्यूट और खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। फैंस इस जोड़ी को हमेशा साथ ही देखना चाहते हैं, ऐसे में पिछले काफी लंबे समय से लगातार ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बधेंगे। हालांकि अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसी बीच दशहरे के दिन रणबीर कपूर अपने फैमिली संग अचानक आलिया के घर पहुंचे हैं। ऐसे मे सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों की शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। आइये जानते हैं, आखिर क्या है पूरा मामला…
जानिए क्यों रणबीर फैमिली सहित पहुंचे आलिया के घर

रणबीर कपूर के आने की खबर आलिया भट्ट को पहले से थी और एक्ट्रेस रणबीर के इंतजार में खिड़की से बार बार झांक रही थी। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फैंंस इस तस्वीर पर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर आलिया भट्ट किस वजह से रणबीर कपूर और फैमिली का बेहद बेसब्री से इतंजार कर रही थीं। बता दें कि जैसे ही रणबीर और उनकी फैमिली आलिया के घर पहुंचे तो आलिया के चेहरे पर हंसी लौट आई।
आलिया भट्ट के घर पर रणबीर कपूर उनकी मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी सामरा भी पहुंची थी। अब सोशल मीडिया पर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जल्द ही रणबीर और आलिया की शादी होने वाली है। मगर इस तस्वीर की सच्चाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल 25 अक्टूबर को आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का बर्थडे था और रणबीर अपने फैमिली के साथ सोनी राजदान का बर्थडे सेलिब्रेट करने गए थे। इस दौरान रणबीर कपूर काफी कैजुअल लुक में दिखे।