बॉलीवुड

बॉलीवुड के 10 महंगे तलाक जिसके बाद ये अभिनेता हो गए थे बर्बाद, नंबर 7 को पड़ा था सबसे महंगा

बॉलीवुड के सितारों की शादी बहुत ही धूमधाम से होती है, लेकिन कई बार इनका तलाक भी बहुत महंगा होता है। तलाक के पीछे भी इन्हें ढेर सारे पैसे खर्च करने पड़ते हैं। यहां हम आपको बॉलीवुड के सबसे महंगे तलाकों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

सैफ अली खान और अमृता सिंह

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान खुद से 13 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी करने के 13 वर्षों के बाद 2004 में उनसे अलग हो गए थे। सैफ अली खान के मुताबिक के एलिमनी की रकम के तौर पर 5 करोड़ रुपये तय हुए थे, जिनमें से ढाई करोड़ रुपये वे चुका चुके हैं। हर महीने वे एक लाख रुपये भी अमृता को बच्चों की देखभाल के लिए दे रहे हैं।

करिश्मा कपूर और संजय कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके पति संजय कपूर का भी तलाक बहुत ही महंगा था। इसकी अर्जी तो इन्होंने 2014 में ही दे दी थी, मगर तलाक इन्हें 2016 में मिला था। इस तलाक के दौरान संजय कपूर के पिता का घर करिश्मा कपूर को मिल गया था। यही नहीं 14 करोड़ रुपये का बांड संजय कपूर ने बच्चों के खर्च के लिए खरीदा था। इस वजह से हर महीने वे 10 लाख रुपये बच्चों की देखरेख के लिए दे रहे हैं।

संजय दत्त और रिया पिल्लई

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और रिया पिल्लई की शादी वर्ष 1998 में हुई थी, मगर 2005 में दोनों का तलाक हो गया था। ऐसा बताया जाता है कि संजय दत्त को 4 करोड़ रुपए के साथ महंगी कार भी उन्हें देनी पड़ी थी। यह भी कहा जाता है कि रिया के हर तरह के खर्चे संजय दत्त तलाक के बाद भी काफी समय तक उठाते रहे थे।

फरहान अख्तर और अधुना

जब इन दोनों का अफेयर चल रहा था तो यह बहुत ही चर्चा में था। यही वजह रही कि जब इनका शादी के 16 वर्षों के बाद तलाक हुआ तो हर कोई हैरान रह गया था। अधुना ने तलाक के बाद मुंबई में 1000 स्क्वायर फीट में बना हुआ बंगला मांग लिया था। यही नहीं, अपनी बेटी की देखरेख के लिए भी वे फरहान अख्तर से अच्छी-खासी रकम ले रही हैं।

लिएंडर पेस और रिया पिल्लई

संजय दत्त से तो रिया पिल्लई का तलाक हुआ ही था, मगर इसके बाद जब उन्होंने टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस से शादी की तो इनसे भी बहुत जल्द उनका तलाक हो गया। मांग तो इन्होंने मुआवजे के रूप में हर महीने 4 लाख रुपये की की थी, लेकिन उन्हें 3 लाख रुपये मिले थे। अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए भी इन्होंने लगभग 90 हजार रुपये मांगे थे।

आमिर खान और रीना दत्ता

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और रीना दत्ता का भी तलाक बहुत ही महंगा रहा था। बताया जाता है कि 50 करोड़ रुपये आमिर खान को मुआवजे के रूप में देने पड़े थे। आमिर खान ने रीना दत्ता से 1986 में अपने पैरेंट्स के खिलाफ जाकर शादी की थी। हालांकि, यह रिश्ता केवल 2002 तक ही चल पाया था।

रितिक रोशन और सुजैन खान

इन दोनों का तलाक वाकई बहुत ही महंगा है। एलिमनी के रूप में सुजैन खान ने रितिक रोशन से 400 करोड़ रुपए मांगे थे। उन्हें इनमें से 380 करोड रुपए मिल भी गए थे। वर्ष 2000 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे, लेकिन वर्ष 2013 में अफेयर की खबरों की वजह से दोनों के बीच अनबन होने लगी और बात तलाक तक पहुंच गई।

प्रभु देवा और रमलथ

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता, निर्देशक, कोरियोग्राफर और डांसर प्रभु देवा को भी रमलथ से तलाक के दौरान एलिमनी के तौर पर नगद तो सिर्फ 1 लाख रुपये देने पड़े थे, लेकिन रमलथ को उन्होंने 20 से 25 लाख रुपये की प्रॉपर्टी भी दे दी थी। वर्ष 1995 में इनकी शादी हुई थी, मगर 2011 में इनका तलाक हो गया था।

आदित्य चोपड़ा और पायल खन्ना

मशहूर फिल्म निर्माता और रानी मुखर्जी के पति आदित्य चोपड़ा को भी 50 करोड़ रुपये अपनी पत्नी पायल खन्ना से तलाक लेने के लिए देने पड़े थे। वर्ष 2001 में शादी करने के बाद 2009 में दोनों का तलाक हो गया था।

पढ़ें देवर के दिल पर राज करती हैं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, रानी से लेकर प्रियंका तक हैं शामिल

Related Articles

Back to top button