मशहूर एक्टर चंद्रचूड़ सिंह का भाई है बॉलीवुड का सबसे खतरनाक विलेन, नाम जानकर नहीं होगा यकीन

मुम्बई – बॉलीवुड में ऐसे बहुत से एक्टर और एक्ट्रेस आये जो अपने करियर के शुरुआती दौर में छाए रहे। लेकिन, एक दो फिल्मों के बाद ही लोगों के दिलो दिमाग से उनका जादू कम होने लगा। ये वो स्टार थे जिनका जादू रातों रात छाया फिर अचानक ही कम होने लगा। फिर कुछ समय बाद ये बॉलीवुड की दुनिया से गायब ही हो गए। ये वो स्टाऱ थे जो धीरे-धीरे गुमनामी के अंधेरे में खो गए। ऐसे ही एक एक्टर हैं चंद्रचूड़ सिंह। शायद ही कोई ऐसा हो जो चंद्रचूड़ को न जानता हो। लेकिन, इस स्टार का करियर काफी छोटा रहा। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया लेकिन वो ज्यादा सफल नहीं हो सके।
लेकिन, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर चंद्रचूड़ सिंह का भाई इन दिनों उनसे बड़ा स्टार बन चुका है।
11 अक्टूबर 1968 को अलीगढ में जन्में मशहूर एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के पिता विधायक रह चुके हैं। आपको बता दें कि उनकी मां उड़ीसा के बोलागिर के महाराजा की बेटी हैं। चंद्रचूड़ सिंह को साल 2000 में आई मंसूर खान की फिल्म जोश में मिस वर्ल्ड में रोमांस करने का मौका मिला। दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान भी इस फिल्म में थे। लेकिन, शाहरुख ने इस फिल्म में ऐश्वर्या के भाई की भूमिका निभाई थी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड के इस नए एक्टर को इस फिल्म में ऐश्वर्या राय को किस करने का मौका मिला। दोनों के बीच किस सीन था जो काफी फेमस हुआ। लेकिन, इसके बाद कुछ फिल्में और करने के बाद वो गुमनामी की दुनिया में खो गए। आपको बता दें कि चंद्रचूड़ सिंह का एक छोटा भाई भी है, जो इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। वो आज बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों का मशहूर विलेन बन चुका है।
तेरे मेरे सपने से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के भाई का नाम अभिमन्यु सिंह हैं। अभिमन्यु अपने बड़े भाई की तरह ही बेहद स्मार्ट हैं। आपको बता दें कि मशहूर एक्टर चंद्रचूड़ सिंह का भाई अभिमन्यु इन दिनों कई फिल्मों में विलेन की भूमिका ने नजर आते हैं। अभिमन्यु सिंह ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू साल2001 में रिलीज हुई फिल्म अक्स से किया था। इस फिल्म में अभिमन्यु की एक्टिंग की काफी तारीफें हुईं। आपको बता दें कि अभिमन्यु बॉलीवुड के अलावा साउथ इंडस्ट्री में भी काफी फेमस हैं।
अभिमन्यु अपने निगेटिव रोल की वजह से हर फिल्म में छाए रहते हैं। अभिमन्यु सिंह की पर्सनालिटी ऐसी है कि हर कोई उन्हें पसंद करता है। अभिमन्यु सिंह ने बॉलीवुड में गुलाल, लक्ष्य, रक्त चरित्र, रामलीला जैसी फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग की है। इन फिल्मों में वो अपने निगेटिव रोल से फिल्म के लीड हिरो पर भी भारी पड़ते नजर आये। गौरतलब है कि अभिमन्यु सिंह ने साल 2008 में शादी की थी। उनकी पत्नी का नाम सरगम सिंह है और उनके दो 2 बच्चे भी हैं। हालांकि, ये बात बहुत कम लोगों को मालूम है कि वो मशहूर एक्टर चंद्रचूड़ सिंह का भाई हैं। इन दिनों वो कई फिल्मों में काम कर रहे हैं।