ऐश्वर्या के प्यार में पड़ने से पहले इस एक्ट्रेस को डेट करते थे अभिषेक बच्चन, ऐसे दिया था धोखा

यूँ तो फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन के दिलों दिमाग में अब सिर्फ और सिर्फ ऐश्वर्या राय बसती हैं, लेकिन उनसे पहले वे कई हसीनाओं से इश्क़ लड़ा चुके हैं। इसी कड़ी में, आज हम अभिषेक बच्चन के उस रिश्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपनी गर्लफ्रैंड को धोखा दिया, जिसकी वजह ऐश्वर्या राय थीं।
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन का नाम करिश्मा कपूर और रानी मुखर्जी जैसी अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है। इसी लिस्ट में एक ऐसी अभिनेत्री है, जो इन दिनों गुमशुदगी की लाइफ जी रही है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं दीपानिता शर्मा की। बात दें कि दीपानिता शर्मा बॉलीवुड अभिनेत्री होने के साथ साथ टॉप मॉडल भी रही हैं। इतना ही नहीं, 1998 में हुई मिस इंडिया प्रतियोगिता में दीपानिता ने टॉप 5 में जगह बनाई थी और तभी से वे पॉपुलर हो गई थी।
अभिषेक बच्चन को डेट कर चुकी हैं दीपानिता शर्मा
दीपानिता शर्मा को प्यार में भरोसा नहीं था और वे किसी एक्टर को डेट तो करना चाहती है नहीं थी, लेकिन अभिषेक को देखते ही फ्लैट हो गई। अभिषेक के प्यार में दीपानिता शर्मा कैद होती गई। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और प्यार परवान भी चढ़ा।
बताया जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को 10 महीने तक डेट किया गया, जिसके बाद उनका रिश्ता टूट गया। बता दें कि दीपानिता शर्मा और अभिषेक की मुलाकात सोनाली बेंद्रे ने करवाई थी।

खबरों की माने तो दीपानिता शर्मा को उनके दोस्त हमेशा से ही अभिषेक को लेकर आगाह करते थे, लेकिन वे उनकी बातों पर भरोसा नहीं करती थी। दरअसल, उन दिनों अभिषेक की लाइफ में ऐश्वर्या की एंट्री हो चुकी थी और वे उन पर फिदा हो गए थे, लेकिन ये बात दीपानिता शर्मा मानने को तैयार नहीं थी। इतना ही नहीं, खुद बिपाशा बासु ने भी दीपानिता शर्मा को आगाह किया था कि अभिषेक उन्हें धोखा दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने उनकी बातों पर भी यकीन नहीं किया और फिर एक दिन उनकी आंख खुद ही खुल गई।
इस वजह से हुआ था दीपानिता शर्मा और अभिषेक बच्चन का ब्रेकअप

बताया जाता है कि दीपानिता शर्मा अभिषेक बच्चन का बर्थडे मनाना चाहती थी, जिसके लिए तैयारियां भी कर ली थी। ऐसे में, जब दीपानिता शर्मा ने अभिषेक बच्चन से पूछा तो उन्होंने उन्हें टाल दिया। दरअसल, अभिषेक बच्चन ने उन्हें कहा कि उनके पापा की तबियत ठीक नहीं है, जिसकी वजह से उन्हें घर पर रहना है। इतना कहकर अभिषेक बच्चन ने दीपानिता शर्मा के बर्थडे पार्टी को टाल दिया, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसके बारे में किसी ने नहीं सोचा था।

अभिषेक बच्चन ने अपने बर्थडे की ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया, जिसमें स्पेशल गेस्ट के तौर पर ऐश्वर्या राय आई थीं। यह सब देखकर दीपानिता शर्मा के पैरों तले जमीन खिसक गई थी, क्योंकि अभिषेक ने उनसे झूठ बोला था और उन्हें धोखा भी दिया। दीपानिता शर्मा ने खुद एक दोस्त के सामने कबूल किया था कि अभिषेक ने उन्हें धोखा दिया और उन्होंने उन्हें अपनी बर्थडे पार्टी में भी नहीं बुलाया था, जिज़के बाद दोनों के रिश्ते का अंत बहुत ही दर्दनाक हुआ था।
खैर, अब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी हो गयी है। दोनों इंडस्ट्री के बेस्ट कपल माने जाते हैं। इतना ही नहीं, बच्चन परिवार को अपनी बहू ऐश्वर्या राय पर बहुत ही ज्यादा नाज है और हो भी क्यों न, ऐश्वर्या हर कसौटी पर खरी जो उतरी हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय भी बच्चन परिवार की बहू बनकर बहुत इतराती हैं।