पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे 65 वर्ष की उम्र में कर रहे हैं शादी, बेहद खूबसूरत है दुल्हन

कहते हैं कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती। जिस भी उम्र में किया जाए जवान ही लगता है। ऐसी ही एक मिसाल पेश करने जा रहे हैं 65 साल के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे। बता दे कि हरीश साल्वे दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। वह 28 अक्टूबर को लंदन के एक चर्च में अपनी गर्लफ्रेंड कैरोलिन ब्रॉसर्ड के साथ शादी करेंगे। हरीश की तरह कैरोलीन की भी यह दूसरी शादी होगी। हरीश साल्वे देश के जाने माने वकील हैं और ब्रिटेन में क्वींस काउंसिल हैं। उन्होंने पिछले महीने ही अपनी पत्नी मीनाक्षी साल्वे से तलाक लेकर अपनी 38 साल की शादी खत्म की है। इस शादी से हरीश साल्वे की दो बेटियां भी हैं। वहीं अब हरीश साल्वे अपनी बढ़ती उम्र में परिवार को छोड़कर एक नए रिश्ते में बंधने जा रहे हैं।
धर्म बदलकर बन चुके हैं क्रिश्चियन
हरीश साल्वे ने ना सिर्फ दूसरी शादी करने का फैसला लिया है बल्कि वे अपना धर्म छोड़कर क्रिश्चियन बन गए हैं। पिछले 2 सालों से वह कैरोलिन के साथ चर्च जाया करते थे। वहीं से उनके मन में ईसाई धर्म के प्रति आस्था जगी। यही वजह रही कि उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया। बता दे कि 56 वर्षीया कैरोलिन पेशे से कलाकार हैं और उनकी एक बेटी भी है। वही हरीश साल्वे भी दो बेटियों के पिता है। लंदन में रहने की वजह से वह अपनी बेटियों से ज्यादातर दूर ही रहे हैं। यही वजह रही है कि अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए वह कैरोलिन के साथ चर्च जाने लगे।
ऐसे हुई थी मुलाकात
हरीश साल्वे को आर्ट एंड क्राफ्ट में भी बहुत इंटरेस्ट हैं। इसी वजह से वह अक्सर आर्ट एग्जिबीशंस देखने भी जाया करते थे। हरीश साल्वे पहली बार कैरोलिन से एक आर्ट एग्जीबिशन के दौरान ही मिले थे। बातो से शुरू हुई उनकी मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर दोनो ने एक दूसरे से प्यार का इजहार भी कर दिया। हरीश साल्वे के मुताबिक तलाक के बाद लंदन में वह अपने बच्चों से दूर रह रहे थे। उस समय कैरोलीन ने उन्हें इमोशनली सपोर्ट किया और बहुत संभाला। इसी वजह से वे कैरोलिन के नजदीक आते गए और उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला लिया।
हाई प्रोफाइल केस कर चुके हैं हैंडल
हरीश साल्वे शुरुआत से ही बहुत अच्छे और नामी गिरामी वकील रहे हैं। यही वजह रही कि साल 2002 में उन्हें भारत सरकार ने उन्हें बतौर सॉलिसिटर जनरल अपॉइंट किया। उन्होंने कुलभूषण जाधव जैसे कई इंटरनेशनल केस हैंडल किए हैं। बता दे कि उन्होंने इस केस के लिए विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के कहने पर केवल ₹1 चार्ज किया था। हरीश साल्वे मुकेश अंबानी, रतन टाटा, आईटीसी होटल, वोडावोन और हिट एंड रन केस में वह सलमान का भी केस लड़ चुके हैं। बता दे कि हरीश साल्वे और चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे नागपुर के एक स्कूल में साथ पढ़ाई कर चुके हैं।