बॉलीवुड

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह ने खेली अंगूठी ढूंढने की रस्म, Video में देखें कौन जीता

बॉलीवुड की फेमस गायिका नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) इन दिनों रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) से अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया के माध्यम से किया था। फिर अचानक से इनकी शादी की खबर सुन फैंस हैरान रह गए। अब सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें और वीडियोज़ जमकर वायरल हो रहे हैं।

हाल ही में नेहा और रोहनप्रीत का अंगूठी ढूंढ़ने की रस्म का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कपल थाली के अंदर अंगूठी ढूंढते दिखाई दे रहा है। इस रस्म में नेहा सबसे पहले अंगूठी ढूंढ़ने में कामयाब रहती हैं। अंगूठी मिलते ही उनके चेहरे की खुशी डबल हो जाती है। अब यह वीडियो फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है।

इस वीडियो में नेहा और रोहनप्रीत अंगूठी ढूंढना स्टार्ट करते हैं। नेहा के ससुराल वाले बोलते हैं कि भाभी आपको हर हाल में जितना है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे नेहा सबसे पहले अंगूठी ढूंढ रोहनप्रीत को हरा देती हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने अपनी शादी में सिर्फ क्लोज रिलेटिव्स और बेस्ट फ्रेंड्स को बुलाया था। हालांकि बाद में ये लोग पंजाब में धूमधाम से शादी का रिसेप्शन देंगे। आमतौर पर बॉलीवुड सितारों की शादियां बहुत धूमधाम और तड़क भड़क के साथ होती है लेकिन इस बार कोरोना के चलते शादियां सिंपल तरीके से ही हो रही है। कुछ समय पहले ही नेहा की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी  की तस्वीरें भी वायरल हुई थी।

गौरतलब है कि नेहा और रोहनप्रीत साथ में ‘नेहू दा व्याह’ म्यूजिक वीडियो भी बना चुके हैं। इस गाने में दोनों ने पहली बार साथ काम किया है। वैसे आपको इन दोनों की जोड़ी कैसी लगी हमे कमेंट में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button