धार्मिक

झाड़ू की एक गलती से पूरा घर बन जाता है कंगाल, माना जाता है मां लक्ष्मी का स्वरूप

झाड़ू (Broom) एक ऐसी चीज है जो आपको हर घर में मिल जाएगी। आमतौर पर हम झाड़ू को इतनी अहमीयत नहीं देते हैं। उसे कहीं भी इधर उधर पटक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में झाड़ू को बहुत महत्व दिया गया है। इसे मां लक्ष्मी का रूप भी माना जाता है। ऐसे में घर के अंदर झाड़ू को लेकर कुछ नियम कायदों का ध्यान रखना पड़ता है वरना मां लक्ष्मी रूठ जाती है और घर में दरिद्रता पैर पसार लेती है।

झाड़ू के वास्तु नियम

1. शाम के समय झाड़ू लगाने से बचना चाहिए। मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है। यदि बहुत जरूरी हो तो शाम को झाड़ू लगा लें लेकिन कचरा या मिट्टी घर के बहार न फेंकें। ऐसा करने पर गरीबी का मुंह देखना पड़ सकता है।

2. झाड़ू खरीदने से पहले मुहूर्त देखना अच्छी बात होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कृष्णपक्ष में झाड़ू खरीदना शुभ होता है। इसके विपरीत शुक्लपक्ष में झाडू खरीदना अशुभ माना जाता है।

3. कई लोग झाड़ू को खड़ी कर के दीवार से टीका के रख देते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। झाड़ू को हमेशा लेटा कर ही रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त झाड़ू को खुले में रखने से बचना चाहिए। आप उसे घर पर ऐसी जगह रखे जहां दूसरों की नजर न पड़ें। इसे हमेशा छिपाकर ही रखा जाता है।

4. झाड़ू आप किस दिशा में रखते हैं यह चीज भी अहम होती है। वास्तु के मुताबिक हमे झाड़ू को दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सदैव सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वहीं झाड़ू को कभी भी ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है और घर की बरकत कम होने लगती है।

5. झाड़ू यदि टूट जाए या अधिक पुरानी हो जाए तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। पुरानी या टूटी झाड़ू घर में रखने या लगाने से दरिद्रता आकर्षित होती है। इसके अलावा ये घर में कई तरह की परेशानियों की वजह भी बन सकती है। इस तरह की झाड़ू से घर में नेगेटिव एनर्जी अधिक फैलती है।

6. वास्तु शास्त्र में झाड़ू को देवी लक्ष्मी का दर्जा दिया गया है। इसलिए आपको झाड़ू का सम्मान करना चाहिए। उसे पैर नहीं मारना चाहिए। यदि गलती से लग जाए तो पैर पड़ क्षमा माँगनी चाहिए। अन्यथा इसे मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।

ये भी पढ़ें- इन 5 राशि वालों की किस्मत बदलेंगे संकट मोचन हनुमान, कामयाबी के खुलेंगे रास्ते, होगा धन लाभ

Related Articles

Back to top button