80 KG के सूअर के साथ रोज़ सोती है ये लड़की, मंगेतर को बोलती है दूसरे कमरे में सो जाओ

प्यार एक ऐसी चीज है जो किसी से भी हो सकता है। मतलब लोग अपने पालतू जानवर से भी बहुत मोहब्बत करते हैं। वहीं जानवर को भी अपने मालिक के साथ रह रह कर इमोशनल अटैचमेंट हो जाता है। आमतौर पर लोग जानवर के प्रति अपना प्रेम दिखाने के लिए घर में कुत्ता बिल्ली पालते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपने घर पर सूअर को पाल रखा है।
सूअर जैसे जानवर को अपने घर में पालना तो दूर हम में से कई लोग तो इस बारे में सोचेंगे भी नहीं। लेकिन यूके के बाथ में रहने वाली 28 सिमोन पार्टनर न सिर्फ सूअर को अपने घर में पालती है बल्कि उसके साथ एक बेड भी शेयर करती है। सिमोन एक यूट्यूबर है और सोशल मीडिया पर एलटोरिया नाम से फेमस है।
सिमोन ने अपने घर में 80 किलो का सूअर पाल रखा है। उन्होंने इसका नाम ‘मिलो’ रखा है। वे इसके साथ अपने यूके के बाथ स्थित नए घर में पिछले तीन सालों से रह रही हैं। ग्रामीण इलाके में पली बड़ी होने के कारण सिमोन को बचपन से ही जानवरों से बड़ा लगाव रहा है। यही वजह है कि वे अपने पालतू सूअर के बगैर एक मिनट भी नहीं रह सकती हैं।
सिमोन का एक मंगेतर भी है ‘ब्रूक’। वह भी अपनी मंगेतर और इस सूअर के साथ एक ही घर में रहता है। दिलचस्प बात ये है कि सिमोन बेडरूम में बेड पर अपने पालतू सूअर के साथ सोती है जबकि उनका मंगेतर एक अलग कमरे में सोता है। हालांकि दोनों इस सूअर को अपने बेटे जैसा प्यार देते हैं। वैसे ही उसका ख्याल रखते हैं।
आपको जान हैरानी होगी कि सिमोन अपने इस पालतू सूअर की देखरेख में 48 हजार रुपए महीने के खर्च कर देती है। लोग इस कपल का सूअर को लेकर मजाक बनाते हैं, लेकिन इन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मिलो नाम का यह सूअर खाने में सब्जी और फल खाता है। इसे बाहर घूमने ले जाना हो तो स्पेशल परमिशन लगती है।
इस सूअर को अपनी मालकिन सिमोन के साथ उनके बेड पर कंबल में घुस सोना पसंद है। वह आराम से तकिये पर सिर रख सोता है। उसके पास कई खिलौने भी है जिसके साथ वह खेलता रहता है। इस कपल को सूअर के साथ इतना क्लोज होता देख कई लोगों को बड़ा अजीब लगता है। वैसे आप लोगों को ये पालतू सूअर कैसा लगा?
ये भी पढ़ें- ट्रैफिक पुलिसवाले ने सड़क पर लगाई झाड़ू, वजह जान हर कोई ठोकेगा सलाम, देखें Video