बॉलीवुड

सुदेश लहरी कभी बेचा करते थे मूंगफली और चाय, लेकिन आज करते हैं कॉमेडी की दुनिया पर राज

कॉमेडियन सुदेश लहरी का आज जन्मदिन है और ये 52 साल के हो गए हैं। सुदेश लहरी पंजाब राज्य से नाता रखते हैं और इनका जन्म जालंधर में 27 अक्टूबर 1964 को हुआ था। सुदेश लहरी एक साधारण परिवार से आते थे और कॉमेडियन बनने से पहले इन्होंने कई जगहों पर काम किया था।

कहा जाता है कि कॉमेडियन सुदेश लहरी चाय भी बेचा करते थे। इन्होंने बचपन में चाय की दुकान में काम किया था। ताकि ये अपनी जरूरत की चीजों को खरीद सके। बचपन से ही इन्होंने पैसे कमाना शुरू कर दिया था और ये कभी भी स्कूल नहीं गए हैं।

इतना कामयाब होने के बाद भी ये अपने बचपन के दिनों को भूले नहीं है। एक बार इन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए बताया था कि अमृतसर में होने वाली रामलीला और शादी-विवाह के दौरान ये गाना गाता थे। जब लोग तालियां बजाते थे तो ये काफी प्रोत्साहित होते थे। इसके बाद इन्होंने आकाशवाणी और दूरदर्शन के कार्यक्रम पटारी में भी काम किया था।

सुदेश लहरी के टैलेंट ने आज इन्हें एक नया मुकाम दिया है और ये भारत के फेमस कॉमेडियन में गिने जाते हैं। सुदेश लहरी का कॉमेडियन बनने का सफर द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज से शुरू हुआ था। इन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज में हिस्सा लिया था और इनकी कॉमेडी को लोगों ने काफी पसंद किया।

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज के बाद इन्हें काफी सारे शो ऑफर होने लगे और यहां से ही इनकी किस्तम बदल गई। सुदेश लहरी ने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेन्ज के बाद कॉमेडी सर्कस और कॉमेडी क्लासेस शो में हिस्सा लिया। इसके अलावा इन्होंने कई सारी फिल्मों में काम भी किया।

सुदेश लहरी ने पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ कई सारी हिंदी फिल्में भी कर रखी हैं। ये फिल्म रेडी, जय हो, टोटल धमाल, मुन्ना माइकल, हशर, ग्रेट ग्रेंड मस्ती जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आज इनका मुंबई में अपना घर है और ये अपनी खासा पहचान लोगों के बीच में बना चुका हैं।

Related Articles

Back to top button