मनोरंजन

माँ बनने वाली हैं सानिया मिर्जा, कुछ इस अंदाज में बयाँ की है अपनी खुशखबरी

नई दिल्ली – भारत की लोकप्रिय महिला टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा ने देश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है। खेल में इनके योगदान को देखते हुए ही भारत सरकार ने साल 2006 को पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया था। लेकिन, जब सानिया ने अचानक पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी का ऐलान किया था तो यह हम सभी के चौंकाने वाला निर्णय था। आपको बता दें कि सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकटर शोहेब मलिक की शादी को अब 7 साल गुजर चुके हैं, ऐसे में कई लोग इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि सानिया आखिर अपने माँ बनने की खूशखबरी कब देंगी। आज हर कोई इस बात का इंतजार कर रहा है कि सानिया माँ कब बनने वाली हैं। ऐसे लोगों के लिए एक खुशखबरी है। सानिया इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं। जी हां, महिला टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा प्रेग्नेंट हैं और वो जल्द ही मां बन सकती हैं।

महिला टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा प्रेग्नेंट हैं

सानिया मिर्जा के बारे में आज हम कोई जानता है। सानिया ने भारतीय विमेंस टेनिस को आज बुलंदियों पर पहुंचाया है। सानिया मिर्जा ने अपने दमदार खेल के दम पर कई बड़ी कामयाबी हासिल कीं। इसी वजह से वो देश के कई युवाओं के लिए एक रोल मॉडल बन चुकी हैं। टेनिस जैसे खेल में सानिया मिर्जा ने एक अलग मुकाम हासिल किया है। लेकिन, हमेशा ही अपने खेल को लेकर सुर्खियों में रहने वाली सानिया इन दिनों कुछ खास वजह से सुर्खियों में हैं।

दरअसल, महिला टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा प्रेग्नेंट हैं और वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने अपनी इस खूशखबरी को अलग ही अंदाज में बयां किया है। सानिया ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर इस गुड न्यूज के बारे में जानकारी दी है। इस पोस्ट में वो और उनके पति शोएब मलिक के कपड़ों के साथ एक बच्चे के कपड़े की तस्वीर नजर आ रही है। इस तस्वीर के कैप्शन में बेबी मिर्जा मलिक लिखा हुआ है। यानि महिला टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा प्रेग्नेंट हैं।

आपको बता दें कि शोएब और सानिया मिर्जा की शादी को 7 साल हो चुके हैं। इन 7 सालों में बच्चा न होने की वजह से अक्सर यह कपल लोगों के निशाने पर आ जाता है। इस कपल को सोशल मीडिया पर लोगों के काफी भद्दे कमेंट सुनने को मिलते हैं। लोग सवाल करते हैं कि आखिर शादी के 7 साल बाद भी सानिया माँ क्यों नहीं बनीं। शादी के 7 साल बाद भी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को बच्चा न होने के कारण अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ जाते हैं।

आपको बता दें कि पाक क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से दूसरी शादी की थी। पाकिस्तानी क्रिकेटर और भारतीय टेनिस स्टार की शादी 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में हुई थी। खबरों के मुताबिक, सानिया और शोएब की मुलाकात ऑस्ट्रेलिया में हुई थी, जहां सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन और शोएब क्रिकेट खेलने गए हुए थे।

Related Articles

Back to top button