नीता अंबानी ने अपने बच्चों की पॉकेटमनी को लेकर किया खुलासा, बोली – स्कूल में उड़ाया जाता था मजाक

अंबानी परिवार केवल देश का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में से एक हैं। एक ओर जहां मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने अपनी पर्सनल लाइफ को मेंटेन करते हुए प्रोफेशनल करियर में सफलता की मिसाल कायम की है। वहीं बिजनेस इंडस्ट्री में उनके तीनों बच्चे, आकाश, ईशा और अनंत अंबानी को सबसे विनम्र और जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति माना जाता।
इसका पूरा श्रेय मुकेश और नीता द्वारा अपने बच्चों को दी गई वैल्यूज को जाता हैं। इतने संपन्न परिवार से होने के बावजूद भी नीता अंबानी ने अपने बच्चों को मिडिल क्लास वैल्यूज दिए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उन्होंने किस तरह अपने बच्चों की परवरिश की है। नीता ने साथ में इस बात का भी खुलासा किया कि देश के इतने अमीर परिवार के बच्चों को बचपन में कितनी पॉकेटमनी दी जाती थी।
बच्चों का स्कूल में उड़ाया जाता मजाक
नीता अंबानी ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि, जब उनकी तीनों बच्चे छोटे थे तब वह तीनों को पॉकेट मनी के रूप में हर शुक्रवार केवल 5 रुपए देती थी। जिसे वह अपने स्कूल के कैंटीन में खर्च कर सके। एक दिन उनके छोटे बेटे अनंत ने उनसे ₹10 की डिमांड की। जब नीता ने उनसे सवाल किया कि उन्हें पैसे क्यों चाहिए। तो अनंत ने बताया कि स्कूल में उनके सभी दोस्त उनका मजाक उड़ाते हैं।
उनके दोस्त उनसे कहते हैं कि, वह अंबानी है या भिखारी। नीता ने बताया कि इस बात पर उन्हें और मुकेश को बहुत हंसी आई। लेकिन बच्चों के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह पैसों की अहमियत को समझें। इसीलिए उन्होंने बच्चों को कभी एहसास नहीं होने दिया कि उनके परिवार के पास कितना पैसा है।
बच्चों को देना चाहिए ज्यादा समय
नीता अंबानी ने अपने परिवार के प्रति अपनी हर जिम्मेदारी को बहुत अच्छे से निभाया है। उन्होंने हमेशा मुकेश अंबानी को अपने बच्चों को वक़्त देने के लिए कहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, उन्होंने एक बार मुकेश से कहा था कि आप रिलायंस इंडस्ट्रीज का फ्यूचर बनाने में बिजी हैं। लेकिन आपको उतना ही ध्यान बच्चों की तरफ भी देना चाहिए। नीता अंबानी का मानना है कि बच्चों के साथ केवल क्वालिटी टाइम स्पेंड करना काफी नहीं होता। आप कितनी क्वांटिटी या कितना समय उनके साथ गुजारते हैं यह भी उन्हें एक अच्छा इंसान बनाने के लिए मायने रखता है।
बिजनेस में भी किया है कमाल
नीता अंबानी ने न सिर्फ अपने परिवार की जिम्मेदारी पूरी की है बल्कि वह एक सफल बिजनेसवुमन भी है। उन्होंने मुकेश अंबानी की पत्नी होने के अलावा भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बता दे कि नीता अंबानी बिरला ग्रुप के सीनियर एक्जीक्यूटिव रविंद्रभाई दलाल की बेटी हैं। नीता देश की पहली इतनी सफल बिजनेस वुमन है।
वह उन सभी महिलाओं के लिए मिसाल है जो कि केवल अपने पति की परछाई बनकर रह जाती हैं। नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर, चेयर पर्सन और रिलायंस इंडस्ट्रीज की नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस की मालकिन है। इसके अलावा वह धीरूभाई अंबानी नेशनल स्कूल की फाउंडर और चेयरपर्सन है।