बॉलीवुड

शादी के बाद दूसरे के साथ चक्कर चला रहे थे यह एक्टर्स, पत्नियों ने पकड़ने के बाद किया था यह हाल

प्यार और भरोसे पर ही शादी का रिश्ता टिक पाता है। इसमें वफादारी बहुत ही जरूरी होती है। फिर भी बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिनका शादी के बाद भी चक्कर चला है। हालांकि, वे भाग्यशाली हैं कि उनकी पत्नियों ने उन्हें संभालने का एक मौका दिया। इसकी वजह से उनका यह खूबसूरत रिश्ता आज भी कायम है।

नीतू कपूर

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की प्रेम कहानी के बारे में भला कौन नहीं जानता। बहुत से लोग इससे प्रेरणा भी लेते हैं। फिर भी एक वक्त ऋषि कपूर अपने बड़े ही नाजुक दौर से गुजरे थे। शराब की उन्हें बुरी लत लग गई थी। नीतू से प्यार तो वे बहुत करते थे, मगर शराब के प्रति उनका प्रेम कम नहीं हो रहा था।

थोड़ी शराब पीने के बाद उनका स्वभाव बेहद गुस्सैल हो जाता था। परेशान होकर नीतू कपूर ने आधिकारिक तौर पर उनकी शिकायत करने का भी मन बना लिया था। फिर भी उन्होंने ऋषि कपूर को एक और मौका दिया। इसके बाद दोनों हमेशा खुशहाल जिंदगी जीने लगे। बीते अप्रैल में ऋषि कपूर का निधन हो गया और अब अकेले ही अपने बच्चों के साथ नीतू कपूर जिंदगी जी रही हैं।

सुनीता आहूजा

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा ने सुनीता अहूजा से शादी की थी। गोविंदा के बारे में कहा जाता है कि कई अभिनेत्रियों के साथ उनका चक्कर चला था। हालांकि, फिल्म हद कर दी आपने के बाद बताया जाता है कि रानी मुखर्जी से उनका चक्कर चलने लगा था।

उनकी पत्नी सुनीता अहूजा को भी इसका पता चल गया था। फिर भी गोविंदा को उन्होंने अपनी गलती सुधारने का एक मौका दिया था। गोविंदा भी अपनी इस गलती को समझ गए थे और उन्होंने सुनीता से माफी भी मांग ली थी। आज की तारीख में दोनों खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे हैं।

नादिरा बब्बर

अपने समय के मशहूर अभिनेता और आज की तारीख में राजनेता राज बब्बर की नादिरा से शादी हो गई थी, लेकिन वे स्मिता पाटिल के प्यार में पड़ गए थे। शादीशुदा होने के बावजूद उन्होंने उनसे शादी कर ली थी। इसके लिए उन्होंने नादिरा से अपना रिश्ता तक तोड़ दिया था। हालांकि, दुर्भाग्य से स्मिता पाटिल की मौत प्रतीक बब्बर को जन्म देते वक्त हो गई। इसके बाद अपनी पत्नी नादिरा के पास राज बब्बर लौट गए। नादिरा ने भी उन्हें अपना लिया। दोनों आज खुशी-खुशी जिंदगी बिता रहे हैं।

जरीना वहाब

आदित्य पंचोली के साथ एक वक्त कंगना रनौत के अफेयर की खबरें उड़ने लगी थीं। कंगना से उनकी उम्र 20 साल ज्यादा थी। कंगना ने उस वक्त बॉलीवुड में कदम रखा था। फिर कंगना ने शोषण की जब बात बताई तो इस दौरान आदित्य की पत्नी जरीना वहाब जो उन्हें छोड़कर चली गई थीं, वे अपने पति के समर्थन में खड़ी हो गईं।

उन्होंने आदित्य का पूरा साथ दिया। अपने परिवार को भी इस दौरान जरीना ने अच्छी तरीके से संभाला। आदित्य पंचोली और जरीना वहाब आज साथ में खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। सना और सूरज नाम के आदित्य पंचोली के दो बच्चे भी हैं।

पढ़ें जब रानी मुखर्जी के बेडरूम से टॉवेल में ही भाग निकले थे सुपरस्टार गोविंदा, जानें ये किस्सा

Related Articles

Back to top button