मज़ेदार जोक्स- लड़का: शादी कर लो मुझसे। लड़की: क्यों? लड़का: बहुत डिमांड में हूं। पूरा देश

आजकल के भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव में रहता है. तनाव में रहने पर इंसान को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति तभी स्वस्थ रहेगा जब वह अंदर से खुश रहेगा और फिर वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘laughter is the best medicine’. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं और हमें यकीन है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.
Joke-1
टीचर : रंजन, गंगा नदी कहां बहती है?
रंजन : जमीन पर.
टीचर : नक्शे में बताओ, कहां बहती है?
रंजन : नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा.
(फिर आया उड़ता हुआ टीचर का चप्पल)
Joke-2
टीचर- मान लो तुमने अपने दोस्त को 500 रुपये
दिए लेकिन उसे केवल 200 की जरूरत है, तो वह
तुम्हें कितने रुपये वापिस देगा?
पप्पू- एक भी नहीं
टीचर- क्या तुम इतना भी गणित नहीं जानते?
पप्पू- गणित तो जनता हूं सर पर आप मेरे कमीने
दोस्तों को नहीं जानते!!
Joke-3
Joke-4
एक दिन पप्पू की बीवी ने उसके फेसबुक प्रोफाइल की जांच पड़ताल की
बीवी गुस्से में पप्पू से बोली-
तुम विदेशी लड़कियों से चैटिंग क्यों करते हो?
पप्पू ने उसे समझाते हुए कहा-
अरे पगली, मैं तो अंतरराष्ट्रीय संबंध
सुधारने में मोदी जी की मदद कर रहा हूं.
उस दिन के बाद से पप्पू की बीवी बड़े शान से अपने पड़ोसियों को यह बात बताती है….
Joke-5
लड़का: तुम बहुत खूबसूरत हो।
लड़की: ओह जानू।
लड़का: तुम तो बिल्कुल परियों जैसी हो।
लड़की: सच में?
लड़का: हां।
लड़की: और क्या कर रहे हो अभी?
लड़का: मज़ाक।
Joke-6
Joke-7
ऑपरेशन के बाद पेशेंट बोला…
पेशेंट- डाक्टर साहब, क्या अब मैं रोग मुक्त हूं?
सामने से जवाब मिला…
“बेटा, डांक्टर साहब तो धरती पर ही रह गए,
मैं तो चित्र गुप्त हूं”
Joke-8
पति और पत्नी एक कुएं के पास गए,
जहां सिक्का डालने से मन की मुराद
पूरी हो जाती थी…!
पहले पति ने सिक्का डाला, फिर पत्नी
जैसे ही सिक्का डालने गई तो
पैर फिसल गया और वो कुएं में गिर गई!
पति की आंखों में आंसू आ गए,
ऊपर देखते हुए बोला- हे भगवान,
इतनी जल्दी सुन ली…!!!
Joke-9
संता का पड़ोसी मर गया
वह उसके घर गया और
वहां खड़े संबंधियों से पूछने लगा, “बॉडी आ गयी क्या?”
उतने में बॉडी लेकर एंबुलेंस आ गई, संता खुश होकर जोर से बोला,
लो बताओ, अभी याद किया और बॉडी भी आ गई
कितनी लंबी उम्र है साले की
लड़का: शादी कर लो मुझसे।
लड़की: क्यों?
लड़का: बहुत डिमांड में हूं। पूरा देश मुझे ढूंढ रहा है।
लड़की: कौन हो तुम?
लड़का: बिनोद..