45 साल की उम्र में अब तक कुंवारी है एकता कपूर, जानिये क्यों छोड़ दिया शादी का इरादा

आज के दौर में हर व्यक्ति अपने करियर में सफल होना चाहता है। इसके लिए कई बार बहुत सी चीजें पीछे छूट जाती है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपने करियर को अच्छे मुकाम तक लाने के लिए बहुत से अभिनेता और अभिनेत्रियां बढ़ती उम्र में भी शादी नहीं करते। सुपरस्टार जितेंद्र की बेटी और बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर भी इन्हीं में से एक हैं।
एकता कपूर 45 साल की है। उन्होंने अपने करियर में बहुत सफलता हासिल की है। अपने दम पर उन्होंने अपना इतना बड़ा नाम बनाया है। लेकिन इन सबके बीच एक और बात जो उन्हें सबसे अलग करती है वह यह कि उन्होंने अभी तक शादी नहीं की हैं। एकता ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने शादी ना करने की वजह को लेकर बात की थी। आइए जानते हैं कि क्या वजह रही कि एकता कपूर अभी तक कुंवारी है।
पिता ने कहा था काम करो या शादी
एकता कपूर ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, जब वह छोटी थी तो हर लड़की की तरह चाहती थी कि उनकी शादी भी जल्द से जल्द हो जाए। वह 22 की उम्र तक शादी करने का सोच रही थी। लेकिन जब वह 17 साल की थी तब उनके पिता ने उनसे ऐसी बात कही कि उनकी सोच बदल गई। उनके पिता ने कहा कि, वह या तो काम करें या शादी। और वे चाहते हैं कि वह अभी काम करें।
इसके बाद एकता कपूर ने काम करना शुरू किया। वह हमेशा अपने काम को लेकर बहुत सीरियस और फोकस्ड रही। यही वजह रही कि उन्होंने काम की व्यस्तता के चलते शादी नहीं की। एकता कपूर से कई बार उनको शादी को लेकर सवाल किए जाते हैं। लेकिन वह हमेशा कोई मजाकिया जवाब देकर उसे टाल देती। एक बार उन्होंने कहा था कि, उनकी शादी सलमान की शादी के 2 साल बाद होगी। उनकी बातों से जाहिर है कि उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है।
एक बेटे की मां है एकता
एकता कपूर शादी नहीं करना चाहती यह इस बात से भी जाहिर होता है कि वह सरोगेसी के जरिए मां बनी है। एकता के बेटे का नाम रवि कपूर है। उन्होंने अपने मां बनने के बारे में बात करते हुए बताया था कि, उन्होंने 36 साल की उम्र में ही अपने एग्स को फ्रीज करवा दिया था। वह बहुत समय से बच्चे के बारे में सोच रही थी। लेकिन तब उन्हें यह कंफ्यूजन था कि वह शादी करेंगी या नहीं। या फिर कितना लेट करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि सिंगल मदर बनने के बाद उनकी पूरी जिंदगी बदल गई है। अब बच्चे की वजह से उन्हें घर परिवार के लिए भी भरपूर टाइम निकालना पड़ता है। इसके साथ साथ उनका अकेलापन भी दूर हो गया है। बता दे की एकता के भाई तुषार कपूर ने भी शादी नहीं की है। तुषार भी एक बच्चे के पिता है।