बॉलीवुड

रेखा और अमिताभ के अफेयर की खबर लगते ही जया ने लिया था यह फैसला, फिर कभी नजर नहीं आए साथ

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। नाती पोतों से भरा उनका परिवार एक आईडल फैमिली की मिसाल हैं। अमिताभ और जया बच्चन की शादी को 46 साल हो चुके हैं। दोनों को इंडस्ट्री का एक आइडल कपल माना जाता है। वही सबकी जुबान पर अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी भी रहती है। कई लोगों का मानना है कि रेखा आज भी अमिताभ के नाम का सिंदूर लगाती है।

एक समय था जब अमिताभ और रेखा के अफेयर के चर्चे सुर्खियों में थे। कई लोगों का मानना था कि अमिताभ जया बच्चन को छोड़कर रेखा से शादी कर लेंगे। लेकिन फिर एक रात ऐसा कुछ हुआ कि रेखा फिर अमिताभ के साथ कभी दिखाई नहीं दी। उसके बाद से ही दोनों को आज तक नज़रे चुराते हुए देखा जाता है।

जया की फोटो से हो गए थे इंप्रेस

अमिताभ बच्चन ने जया को सबसे पहले किसी मैगजीन के कवर पेज पर देखा था। अमिताभ जया की फोटो देखकर बहुत इंप्रेस हुए थे। बता दें कि उस वक्त जया एक मशहूर अभिनेत्री थी। जबकि अमिताभ का कैरियर उस वक्त शुरू ही हुआ था। दोनों ने साथ में एक फिल्म में काम किया। जिसके बाद से ही दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे।

बता दें कि फिल्म जंजीर की टीम ने फिल्म के हिट होने की खुशी में लंदन घूमने का प्लान बनाया था। लेकिन अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंशराय बच्चन को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आई कि उनका बेटा बिना शादी के किसी लड़की के साथ घूमने जाएं। इसके बाद अमिताभ ने जया को शादी के लिए प्रपोज किया और जल्द ही दोनों की शादी हो गई।

शादी के बाद पसंद आई थी रेखा

अमिताभ बच्चन ने शादी के 3 साल बाद 1976 में रेखा के साथ फिल्म ‘दो अनजाने’ में काम किया। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। हर जगह अमिताभ और रेखा के अफेयर के चर्चे होने लगे थे। जब यह बात जया बच्चन तक पहुंची तो उन्होंने सब्र से काम लिया। उन्होंने अमिताभ से कोई सवाल जवाब किए बिना रेखा से मिलने के बारे में सोचा।

रेखा को किया डिनर पर इनवाइट

खबरों के अनुसार अमिताभ बच्चन जब मुंबई से बाहर थे तब जया ने फोन करके रेखा को अपने घर डिनर पर इनवाइट किया। जया बच्चन के इनविटेशन पर रेखा को डर लग रहा था कि कहीं जया घर बुलाकर उनकी इंसल्ट ना करें। इससे उलट जया ने उनका बहुत आदर सत्कार किया। उन्हें अपना घर भी दिखाया।

फिर जब रेखा अपने घर जाने लगी जया बच्चन उन्हें बाहर छोड़ने अाई और उनसे कहा कि, चाहे कुछ भी हो जाए वह  अमिताभ को नहीं छोड़ेंगी। जया की बात सुनकर रेखा के होश उड़ गए। वह समझ गई थी कि जया सब कुछ जानती है और उनका इशारा क्या है। इसके बाद से ही रेखा ने अमिताभ बच्चन से दूरी बना ली। दोनों को आखिरी बार ‘सिलसिला’ फिल्म में देखा गया था। जिसके बाद से ही उनकी मुलाकात का सिलसिला खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने अपने बच्चों की पॉकेटमनी को लेकर किया खुलासा, बोली – स्कूल में उड़ाया जाता था मजाक

Related Articles

Back to top button