समाचार

छेड़खानी का विरोध करने पर महिला पर किया ए’सिड से ह’मला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

हरियाणा के पानीपत में एक महिला पर तेजाब से हमला किया गया है। ये हमला उस समय किया गया जब महिला काम करने के बाद फैक्टरी से अपने घर जा रही थी। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। सीसीटीवी में तेजाब फेंकने वाले आरोपी भी कैद हुए हैं। कैमरे में कैद हुई फुटेज के मुताबिक ये आरोपियों फैक्टरी के बाहर महिला के आने का इंताजर कर रहे थे। वहीं जैसे ही महिला बाहर आई तो इन्होंने उसपर तेजाब से हमला कर दिया।

ये दोनों आरोपी 6 बजकर 08 मिनट पर फैक्टरी के बाहर पहुंचे थे और यहां पर बनीं सीढ़ियों पर बैठ गए थे। इसके बाद इन्होंने अपना हेलमेट उतारा और चिप्स खाई। सीसीटीवी को देख इन्होंने अपने मुंह को कपड़े से छुपा लिया। वहीं महिला के फैक्टरी से बाहर आने पर इन आरोपियों ने बाइक पर महिला का पीछा किया और उसपर तेजाब फेंककर फरार हो गए। महिला ने अपना चेहरा पकड़ लिए और सड़क पार करते हुए दूसरी ओर जाकर नाले में गिर गई।

लोगों ने महिला की मदद की और फैक्टरी के ठेकेदार कासिम को इस घटना की जानकारी। जिसके बाद कासिम महिला को फौरन अस्पताल ले गया और उसके परिवार वालों को फोन किया। 35 वर्षीय महिला की पहचान पूनम के तौर पर की गई है और ये शादीशुदा है। पूनम का एक बेटा भी है।

पूनम देशराज कालोनी स्थित एक फैक्टरी में काम करती हैं और इस फैक्टरी के ठेकेदार कासिम के अनुसार वो वारदात के वक्त फैक्टरी में ही था। तभी अनिल मास्टर भागता हुआ आया और बताया कि एक महिला पर तेजाब फेंक दिया है। जिसके बाद वो पीड़िता को अस्पताल ले गया।

महिला का इलाज रोहतक पीजीआई में किया जा रहा और उसका पूरा चेहरा एसिड से झुलसा हुआ है। डॉ. पवन कुमार के अनुसार प्राथमिक जांच में एसिड कम तेज लग रहा है। जिसकी वजह से कुछ हद तक बचाव की संभावना हो सकती है।

इस वजह से किया हमला

पूनम के पति के अनुसार छह महीने पहले ही पूनम ने तीन लड़कों के खिलाफ केस दर्ज किया था। क्योंकि ये उसे परेशान करते थे। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। पूनम के पति ने इन्हीं तीनों पर एसिड अटैक करने का शक जताया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 326 ए और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button