धार्मिक

Rashifal 28 October: गणेशजी इन 4 राशियो के सभी तरह के दुखों को करेंगे दूर, कामकाज की तारीफ होगी

हम आपको बुधवार 28 अक्टूबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 28 October 2020

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप किसी प्रकार के वाद-विवाद में न पड़ें। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपना काम आसानी से पूरा कर लेंगे। विश्वास की नींव पर नए रिश्तों की शुरुआत होगी। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। वैवाहिक जीवन के लिहाज़ से यह बढ़िया दिन है। कार्यभार की अधिकता रहेगी। कार्य की बाधा दूर होगी। कारोबार में अच्छी खबर मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

घर या गाड़ी में निवेश या किसी कर्जा लेने का आवेदन करने के लिए आज का दिन भाग्यशाली है। आप धार्मिक कार्यों को करने में धन खर्च कर सकते हैं। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की काफ़ी संभावना है। यह वित्तीय लाभ के लिए एक अच्छा दिन होगा। प्रतिस्पर्धा से सावधान रहना चाहिए। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। आपको अपने जीवन साथी और व्यावसायिक सहयोगियों के साथ धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आप मौसमी संक्रमण को पकड़ सकते हैं। नौकरी में किसी बड़ी गलती की वजह से बॉस आपको डांट सकते है। विवेक से काम करें। ऐसे निर्णय लें जो ज़रूरी हों और आने वाले समय में आपको सही दिशा दे सकें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके प्रेम जीवन में सकारात्मक विकास होगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। आपका वैवाहिक जीवन आपके परिवार के चलते नकारात्मकर रूप से प्रभावित हो सकता है, लेकिन आप दोनों होशियारी से चीज़ें संभाल सकते हैं। आपको सरकार से संबंधित अनुमतियों में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आप नवीन कार्य आरंभ कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप जिस प्रोजेक्ट को लेकर काम कर रहे थे आज उसका बेहतर परिणाम मिलने वाला है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो रहा है और तरक़्की साफ़ नज़र आ रही है। कारोबारी लोगों को अपने दैनिक लक्ष्यों को पूरा करने में बाधाओं से निपटना होगा। आप एक बड़ा धार्मिक आयोजन कर सकते हैं मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका मन उदास रह सकता है। लाभ के मौका हाथ आएंगे। साझेदारों के बीच प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। आपकी बचत में वृद्धि होगी। परिवार के झगड़े की संभावना है इसलिए ज्ञान और संयम बरतें। जॉब में चैन रहेगा। आध्यात्मिक रूप से दिन सामान्य रहेगा। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज की गई यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। हर किसी को अपने राज न जाहिर करें। निर्णय लेने की क्षमता नहीं रहेगी। बच्चों की सेहत से परेशानी हो सकती है। भावुकता में आकर निर्णय लेने की आशंका है। गृहस्थ जीवन में अनुकूल स्थिति बनेगी। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके सपने साकार हो सकते हैं तथा नौकरी पेशा में आपको प्रमोशन मिल सकता हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दोस्तों व रिश्तेदारों की सहायता करने का मौका हासिल होगा। आज वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार के शुभ कार्यों में आपका सराहनीय योगदान रहेगा। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। पूरी मेहनत से कार्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। शुभचिंतकों का हार्दिक सहयोग रहेगा। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। रुके कार्य आप की समझदारी से पूरे होंगे। कोर्ट कचहरी में विजय होगी। व्यापारिक लाभ मिलेगा। निजी जीवन में भावुकता में कोई भी निर्णय नहीं लें। अपने बच्चो के साथ कुछ समय बिताना आपके लिए काफी जरूरी होगा जिससे उनकी प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संबंधों में निकटता आएगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कठिन परिश्रम आपको एक नए आयाम तक ले जाएगा। इन्वेस्टमेंट में फायदा होगा। समय पर काम को करें अपने कार्यक्षेत्र में मन लगा कर काम करें। कोई गलत काम नहीं करिएगा नहीं तो आगे फंस भी सकते हैं। कुछ विवादास्पद समाचार मिल सकता है। जो आपको परेशान कर सकता है। आपकी सजगता से आर्थिक कामों में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। पुराने कार्यों का विश्लेषण करें। नए प्रयोग से कुछ सीखने को मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ मुद्दों को सुलझाने में सफल रहेंगे, जिससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। राजनीती में नया परिचय भविष्य में आपके लिए हितकारी रहेगा। कुटुम्बों के नकारात्मक व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। वाणी से गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। परिजनों को समय देें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। परिश्रम से इच्छित सफलता मिलेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

सेहत के लिहाज से आज जरा संभलकर रहें। कुछ लोगों से फालतू बातों पर तकरार होने की भी संभावना है। किसी की देखदेखी न करें। अचानक से किसी बड़े खर्च की संभावना बन रही है। घोर पराक्रमी बने रहेंगे। यह पराक्रम आपको लाभ दिलाएगा। सही व्यापार करिए निश्चित तरक्की करेंगे। कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा में आपकी विजय होगी। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी आदि के कारण तनाव मिल सकता है।

आपने Rashifal 28 October 2020 का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 28 October 2020 का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 28 October 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : विवाह होने में अगर हो रही है देरी, तो बस कर दें ये उपाय, जल्द संपन्न हो जाएगा विवाह

Related Articles

Back to top button