धार्मिक

गुरुवार के दिन करें ये उपाय एक साल के अंदर पक्की हो जाएगी शादी, मिल जाएगा सच्चा जीवन साथी

गुरुवार के अचूक उपाय करने से विवाह जल्द हो जाता है। इसलिए जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही है। वो लोग गुरुवार के टोटकों को जरूर करें। इन टोटकों को करने से एक साल के अदंर विवाह हो जाएगा और आपको जीवन साथी मिल जाएगा। तो आइए जानते हैं गुरुवार के इन उपायों को बारे में।

गुरुवार के उपाय 

  1. गुरुवार के दिन वट वृक्ष की पूजा करना उत्तम फल देते है। इस पेड़ की पूजा करने से व 108 परिक्रमा लेने से विवाह होने में जो परेशानी आ रही होती हैं, वो दूर हो जाती है। इसलिए आप गुरुवार के दिन इस पेड़ की पूजा करें और इस पेड़ की 108 परिक्रमा भी करें। गुरुवार के अलावा आप पूर्णिमा के दिन भी ये उपाय करें।

2. विवाह योग्य युवक-युवती गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र धारण करें। साथ में ही पीले रंग की चीजों का ही सेवन इस दिन करें। ऐसा करने से जल्द ही विवाह हो जाएगा।

3. गुरु ग्रह के अनुकूल ना होने पर ही विवाह होने में परेशानी आती है। इसलिए आप इस ग्रह को प्रसन्न करें। इस ग्रह को अपने अनुकूल बनाने के लिए केले के पेड़ की पूजा करें और इस पेड़ पर हल्दी अर्पित करें। साथ में ही गुरु ग्रह की कथा भी पढ़ें।

4. जिस पलंग पर आप सोते हैं। उसके नीचे सफाई जरूर रखें और लोहे की वस्तुएं या कबाड़ होने पर उसे हटा दें। ये सामान पलंग के नीचे होने पर विवाह होने में देरी होती है।

5. गुरुवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें और शाम में इस पेड़ के सामने एक दीपक भी जला दें। लगातार 11 गुरुवार ये उपाय करें।

6. गुरुवार के दिन केले के वृक्ष का दान मंदिर में करें या किसी जगह पर ये पेड़ लगा दें। साथ में ही इस दिन केले का सेवन करने से बचें और केलों का दान करें।

7. जो लड़की विवाह के योग्य है वो शिव की पूजा करे और 5 नारियल शिवलिंग को अर्पित करें। इसके बाद ॐ श्रीं वर प्रदाय श्री नमः, मंत्र का जाप माला पर करे।

8. हर गुरुवार को नहाने के पानी में हल्दी जरूर मिलाएं और नहाने के बाद माथे पर हल्दी का तिलक भी लगाएं।

9. इस दिन भोजन में केसर जरूर मिलाएं। ये भोजन करने से भी विवाह का योग बन जाता है और शीघ्र शादी हो जाती है।

10. शिव-पार्वती की एक साथ पूजा करने से भी विवाह का योग जल्द बना जाता है और मन चाहा जीवन साथी मिलता है। शिव की पूजा करते समय उन्हें कच्चा दूध, बिल्व पत्र, अक्षत आदि जरूर चीजें जरूर चढ़ाए।

Related Articles

Back to top button