बॉलीवुड के वह जोड़ियां जो अब तक रहे हैं बेऔलाद, लेकिन फिर भी पेश की है खुशहाल शादी की मिसाल

बॉलीवुड इंडस्ट्री हमेशा से ही लोगों के सामने लीक से हटकर नई मिसाल पेश करते हुए नजर आई हैं। एक ओर जहां माना जाता है कि एक सफल शादी के लिए बच्चों का होना बहुत जरूरी है। वहीं बॉलीवुड के ऐसे कई कपल्स हैं जिन्होंने बच्चों के बिना भी अपनी शादी को सफल बनाया है। कई कपल्स को लाख कोशिशों के बाद भी बच्चे नहीं हो पाए। तो वही ऐसे भी कपल्स है जिन्होंने खुद ही बच्चों की चाह नहीं की। बच्चों के बिना भी इनकी शादी बहुत ही खुशहाल रही और इन्होंने दूसरे का भरपूर साथ दिया। आज हम आपको ऐसे ही बॉलीवुड कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
शबाना आजमी और जावेद अख्तर
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे फरहान और जोया अख्तर हैं। इसके बाद उन्होंने मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी से शादी की। जावेद और शबाना का कोई बच्चा नहीं है। दोनों का मानना है कि इसके बावजूद उनके बीच बहुत प्यार और अंडरस्टैंडिंग है। उन्हें कभी भी ऐसा नहीं लगता कि उनके जीवन में कोई खालीपन है। वे दोनों एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं इस वजह से उनकी शादी भी सफल हो पाई है।
दिलीप कुमार और सायरा बानो
दिलीप और सायरा बॉलीवुड के एक आईडल कपल माने जाते हैं। सायरा बानो दिलीप कुमार से 22 साल छोटी हैं। उम्र के इस अंतर के बावजूद दोनों के रिश्ते में कभी कोई परेशानी नहीं आई। दोनों की शादी 1966 में हुई थी लेकिन उनका कोई बच्चा नहीं हुआ। इस बात पर सायरा बानो कहती है कि, उन्हें दुख नहीं है कि उनका कोई बच्चा नहीं है। उन्हें ऐसा लगता है कि उनके पति की देखभाल करना ही 10 बच्चों को संभालने जैसा है।
अनुपम खेर और किरण खेर
अनुपम और किरण खेर बॉलीवुड के सबसे खुशमिजाज कपल में से एक है। दोनों की यह दूसरी शादी रही है। बता दे कि अनुपम और किरण पहले से बेस्ट फ्रेंड्स थे। जब उनकी पहली शादी असफल हुई उसके बाद दोनों की फिर से मुलाकात होने लगी। तब ही दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। लाख कोशिशों और इलाज के बाद भी उनका अपना बच्चा नहीं हो पाया। हालांकि किरण खेर अपनी पहली शादी से एक बेटे की मां है।
मधुबाला और किशोर कुमार
खूबसूरती की जीती जागती मिसाल मधुबाला और किशोर कुमार ने 1960 में शादी की थी। किशोर कुमार कि इससे पहले भी शादी हो चुकी थी और वह एक बेटे के पिता थे। शादी के कुछ सालों बाद ही मधुबाला को दिल की गंभीर बीमारी हो गई। डॉक्टर्स ने उन्हें बच्चा ना करने की भी सलाह दी। 1969 में बहुत कम उम्र में मधुबाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन किशोर कुमार और मधुबाला की लव स्टोरी आज भी याद की जाती है।
साधना और आर के नैयर
वह कौन थी फिल्म में बेहतरीन अदाकारी का जलवा दिखाने वाली साधना अपने समय की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार थी। साधना 1960 में मशहूर फिल्म डायरेक्टर आर के नैयर से शादी की थी। दोनों ही अपनी शादी में बहुत खुश थे। उन्होंने अपनी मर्जी से ही बच्चा ना पैदा करने का फैसला भी लिया। हालांकि बच्चे के बिना भी दोनों की जिंदगी बहुत खुशहाल रही। साल 2015 में मुंह के कैंसर की वजह से साधना ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
आशा भोसले और आरडी बर्मन
म्यूजिक इंडस्ट्री में आशा भोसले और आरडी बर्मन का बहुत बड़ा नाम है। निजी जिंदगी में भी आर डी बर्मन ने एक बहुत बड़ी मिसाल पेश की है। बता दे कि आशा भोंसले की यह दूसरी शादी थी। उन्होंने पहले गणपत राव भोसले से शादी की थी। उस शादी से आशा के 3 बच्चे हुए। लेकिन शादी के 11 साल बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद 1980 में आशा ने आरडी बर्मन से शादी की। आर डी बर्मन ने आशा के तीनों बच्चों को अपना लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना बच्चा ना पैदा करने का फैसला भी लिया।