धार्मिक

आज प्रदोष व्रत पर बना शुभ योग, इन राशि वालों की अधूरी इच्छाएं होंगे पूरी, शिवजी की रहेगी कृपा

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों में होने वाला लगातार परिवर्तन सभी लोगों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालता है। इस संसार में हर किसी मनुष्य की राशि अलग-अलग है और इनका स्वभाव भी अलग होता है। यदि किसी व्यक्ति की राशि में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में सुखद परिणाम मिलते हैं परंतु ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक न होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। ग्रह-नक्षत्रों में लगातार परिवर्तन होने की वजह से कई योग बनते हैं, जो सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालते हैं।

ज्योतिष गणना के अनुसार आज प्रदोष व्रत पर व्याघात नाम का योग बन रहा है, इसके साथ ही उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। प्रदोष व्रत पर भगवान शिव जी की पूजा अर्चना की जाती है। आखिर यह शुभ योग किन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा और किन राशि वालों को इसका नकारात्मक फल मिलेगा? आज इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं प्रदोष व्रत पर बन रहे शुभ योग का किन राशियों पर रहेगा अच्छा प्रभाव

मेष राशि वाले लोगों के ऊपर प्रदोष व्रत पर बन रहे शुभ योग का अच्छा प्रभाव रहने वाला है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने वाला है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। आप आत्मविश्वास से मजबूत रहेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों को शुभ योग का अच्छा फल मिलेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कई क्षेत्रों से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर-परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बच्चों की तरफ से चल रही परेशानियां समाप्त होगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। ससुराल पक्ष से आपके संबंध बेहतर बनेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से आप अपने करियर में लगातार आगे बढ़ेंगे। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना बन रही है।

कर्क राशि वाले लोगों को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। शिव जी के आशीर्वाद से घर-परिवार की परेशानियां समाप्त होंगीं। आपके निजी जीवन में अच्छा खासा सुधार देखने को मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोग प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे। व्यापार में विस्तार होने की संभावना नजर आ रही है। आप कोई नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहेंगे। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। मन की शांति बनी रहेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय मौज-मस्ती भरा व्यतीत होने वाला है। परिवार के लोगों के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। इस शुभ योग की वजह से आपको धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी। बड़े अधिकारियों के सपोर्ट से आप अपना महत्वपूर्ण काम पूरा कर सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना बन रही है। किसी खास मित्र या रिश्तेदार से गिफ्ट मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का भाग्य प्रबल रहेगा। शिव जी के आशीर्वाद से आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी प्राप्त होगी। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। पढ़ाई के क्षेत्र में लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

आइए जानते हैं बाकी राशियों की कैसी रहेगी स्थिति

वृषभ राशि वाले लोगों को मिलाजुला फल मिलेगा। आपको अपने कामकाज के सिलसिले में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी की सहायता से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। अचानक दूर के रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है, जिससे घर-परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। प्रिय के बदलते व्यवहार को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। इस राशि के लोग किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि वाले लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आपको बुरी संगति से दूर रहना होगा अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। संपत्ति के कामों में आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। आपके द्वारा हुई छोटी गलती आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है। अचानक घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिसकी वजह से आप काफी व्यस्त रहेंगें। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

तुला राशि वाले लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा। ऑफिस में आपको अपने किसी कार्य में परेशानी महसूस हो सकती है। बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी के साथ विवाद होने की स्थिति बन रही है। शादीशुदा लोगों का जीवन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्तो के बीच मधुरता बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों के घर-परिवार में किसी बात को लेकर परेशानी उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले सोच-विचार करना होगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। जीवन-साथी से किसी छोटी बात को लेकर नोकझोंक होने की संभावना बन रही है। आप अपना व्यवहार जीवनसाथी के प्रति सकारात्मक बनाए रखें। आपको अपने जीवनसाथी को समझने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में आप अपने अधूरे कार्य पूरे करने की कोशिश में जुटे रहेंगे।

धनु राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का अचानक ट्रांसफर हो सकता है लेकिन आप उच्च पद पर कार्यरत रहेंगे। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आप काफी हताश रहेंगे। इस राशि के लोग अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दें।

मकर राशि वाले लोगों का समय सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने परिवारवालों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अचानक फायदा मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में दिक्कत महसूस होगी। किसी विषय में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आप काम के सिलसिले में किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। आपको अपने कार्य खुद पूरे करने होंगे।

कुंभ राशि वाले लोगों का समय अच्छा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है, जिसके कारण आपका मन हताश रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करने की कोशिश करेंगे। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ सकती है, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है।

Related Articles

Back to top button