रणवीर सिंह को दिल बैठी थीं हेमा मालिनी की बेटी, इस वजह से हुआ था ब्रेकअप

गुजरे जमाने के सुपरस्टार अभिनेता धर्मेंद्र ने कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दीं और वो बॉलीवुड के इतिहास के पन्नों में सदा के लिए अमर हो गए हैं। धर्मेंद्र की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट रहीं हैं, यही वजह है कि धर्मेंद्र के आज भी लाखों की संख्या में फैंस मौजूद हैं। खैर, रील लाइफ की तरह धर्मेंद्र की रियल लाइफ भी काफी दिलचस्प रही है। पहले उन्होंने प्रकाश कौर से शादी की और उसके बाद धर्मेंद्र ने अभिनेत्री हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली।
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने साल 1980 में गुपचुप शादी की थी, बताया जाता है कि दोनों ने शादी करने के लिए इस्लाम कबूल कर लिया था। वैसे बाद में दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से भी शादी की। खैर, धर्मेंद्र और हेमा की दो बेटियां ईशा और अहाना हैं। जबकि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से 2 बेटे सनी-बॉबी और 2 बेटियां अजिता और विजेता हैं। खैर आज हम आपको हेमा और धर्मेंद्र की बेटी अहाना देओल के लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।
इस सुपरस्टार अभिनेता के प्यार में थीं पागल…
अहाना देओल, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की सबसे लाडली बेटी हैं। अहाना अपने माता पिता की सबसे छोटी बेटी हैं, इसलिए वो घर की सबसे दुलारी भी हैं। खैर, अहाना के लव स्टोरी की बात करें तो वो अपने कॉलेज के दिनों में एक बॉलीवुड अभिनेता से प्यार करती थीं। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया, मगर वो बॉलीवुड अभिनेता आज के जमाने में बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे सुपरहिट अभिनेता है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अहाना अपने कॉलेज के दिनों में अभिनेता रणवीर सिंह से प्यार करती थीं। बताया जाता है कि दोनों ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट भी किया था। इसके बाद रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपने कदम रख दिए और कुछ ही फिल्मों के बाद रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए। हालांकि शुरूआती दौर में रणवीर को काफी छोटे छोटे रोल मिलते थे, मगर अभिनय के स्तर में बढ़ोतरी के साथ साथ उनको फिल्मों में भी बड़े रोल मिलने लगे। लिहाजा बाजीराव मस्तानी और राम लीला जैसी बड़ी फिल्मों की सफलता ने रणवीर और अहाना की दूरिया बढ़ा दीं और फिर दोनों ने रिश्ते को खत्म करना ही उचित समझा।
आदित्य रॉय कपूर को भी कर चुकीं हैं डेट…

रणवीर और अहाना ने अपने अपने रास्ते अलग कर लिए। एक तरफ जहां अभिनेता ने दीपिका पदुकोण से शादी कर ली तो वहीं दूसरी तरफ अहाना देओल भी अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करने लगीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अहाना ने आदित्य रॉय कपूर को भी डेट किया, मगर ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका। खबर तो यहां तक थी कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। आखिरकार अहाना ने वैभव वोहरा से साल 2014 में शादी की। अहाना और वैभव अब एक बच्चे के पैरेंट्स भी हैं।