बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन की नातिन शख्स के साथ लड़ा रही है इश्क़, कभी आर्यन खान के साथ MMS हुआ था वायरल

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली नंदा अक्सर सुर्ख़ियों में रहती है। नव्या फिलहाल तो फिल्मी दुनिया से दूर है लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इसके अलावा नव्या नवेली अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं।

navya naveli nanda

दरअसल, इन दिनों नव्या नवेली का नाम फिल्म ‘गली ब्वॉय’ के अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ जोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट की मानें तो नव्या नवेली और सिद्धांत चतुर्वेदी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई रिएक्ट नहीं किया है। बता दें, नव्या नवेली और सिद्धांत एक साथ कई बार स्पॉट किए जा चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी इनकी तस्वीरें खूब वायरल होती है।

navya naveli nanda

इतना ही नहीं बल्कि कहा जा रहा है कि, अब ये दोनों एक साथ फिल्म ‘फोन बूथ’ में भी नजर आने वाले हैं। इस जोड़ी के साथ मशहूर अभिनेत्री कैटरीना और ईशान खटटर भी खास किरदार में होंगे। हालांकि नव्या को लेकर फिल्म मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें, नव्या के नाना जी यानी कि अमिताभ बच्चन खुद भी सिद्धांत की एक्टिंग के बहुत बड़े फैन हैं। जी हां.. जब सिद्धांत की फिल्म ‘गली ब्वॉय’ हिट हुई थी तो बिग बी ने बेहद खूबसूरत गुलदस्ता उनके घर भेजा था।

navya naveli nanda

बता दें, नव्या नवेली का नाम इससे पहले जावेद जाफरी के बेटे में मीजान के साथ भी जुड़ चुका है। दरअसल, साल 2018 में नव्या नवेली और मीजान की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी जिसमें यह दोनों बहुत ही क्रेजी डांस करते नजर आए थे। इसके अलावा भी मीजान और नव्या नवेली एक साथ कई बार नजर आ चुके हैं जिसके बाद से ही उनके अफेयर की खबरें खूब सुर्ख़ियों में रही थी।

navya naveli nanda

इतना ही नहीं बल्कि एक समय पर नव्या नवेली का नाम सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ भी जुड़ चुका है। जी हां.. आर्यन और नव्या नवेली का एक एमएमएस स्कैंडल वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद आर्यन और नव्या को काफी आलोचना का सामना करना। हालांकि बाद में खुलासा हुआ था कि यह वीडियो फर्जी है और नव्या और आर्यन की हमशक्ल के कोई दूसरे लोग हैं।

navya naveli nanda

बता दें, नव्या नवेली ने पिछले साल 2020 में ही अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। इससे पहले साल 2016 में उन्होंने सेवेन ऑक्स स्कूल लंदन से पढ़ाई पूरी की थी, इसी स्कूल में नव्या के साथ आर्यन खान भी थे। इसके बाद अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने के लिए नव्या नवेली न्यूयॉर्क की फोर्डर्म यूनिवर्सिटी में पहुंची थी।

navya naveli nanda

नव्या को प्यानो बजाने का बहुत शौक है। पिछले दिनों ही नव्या नवेली की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी जिनमें वह अपने नाना अमिताभ बच्चन के साथ प्यानो बजाते हुए दिखाई दे रही थी। अमिताभ बच्चन और नव्या नवेली की इन तस्वीरों को खूब पसंद किया गया था। बता दें, नव्या नवेली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। सोशल मीडिया पर नव्या नवेली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।

Related Articles

Back to top button