स्वास्थ्य

इन चीज़ों के साथ दही का सेवन करने पर बन जाता है जहर, कभी न करें यह ग़लतियाँ

हिंदू धर्म के अनुसार दही को बेहद शुभ माना जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि जब भी कोई घर से किसी शुभ कार्य के लिए निकलता है तो उसे दही खिलाया जाता है। मान्यता है कि दही खाकर बाहर जाने से कार्य अवश्य पूर्ण होता है। दही इंसान के पाचन क्रिया को भी अच्छा बनाकर रखता है, साथ ही ये इम्यूनिटी बूस्टर का भी काम करता है। खैर, दही को कई तरीकों से खाया जाता है। कोई चीनी मिलाकर खाता है तो कोई नमक डालकर खाता है, किसी को भुना हुआ जीरा मिक्स करके खाना पसंद होता है तो कोई दही का छाछ बनाकर पीना पसंद करता  है।

बता दें कि दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो पेट में अच्छे बैक्टिरिया बनाता है और इससे पाचन तंत्र मजबूत बनता है। वहीं कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनके साथ अगर दही खा लिया जाए तो ये बीमारियों को न्योता देने के बराबर होता है। तो आइये जानते हैं, आखिर दही को किन चीजों के साथ नहीं खाया जाना चाहिए।

दही और मछली 

दही और मछली कभी भूलकर भी एकसाथ नहीं खाना चाहिए। क्योंकि दोनों में ही प्रोटीन का स्त्रोत होता है और दो तरह के प्रोटीन स्त्रोतों का सेवन एकसाथ करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह होता है। दूसरी वजह ये है कि दही गाय के दूध से बनती है तो वहीं मछली मांसाहारी स्त्रोत है, ऐसे में इन्हें एकसाथ खाने से पेट से जुड़ी गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

प्याज और दही 

दही और प्याज

प्याज और दही को कभी मिलाकर नहीं खाना चाहिए। अक्सर आप देखते होंगे कि लोग दही में प्याज मिलाकर खाते हैं। ऐसा करना शरीर के लिए काफी नुकसानदेह होता है क्योंकि दही ठंडी होती है तो वहीं प्यार शरीर में गर्मी पैदा करती है, इसलिए इन्हें साथ मिलाकर खाने से एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

दूध और दही

दूध और दही

अगर आप दूध और दही एकसाथ मिलाकर खाएंगे तो आपको एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए दूध और दही कभी भी एक साथ न खाएं।

दही और आम 

दही और आम

दही में आम के छोटे छोटे टुकड़े डालकर खाना काफी स्वादिष्ट लगता है, मगर ये काफी नुकसानदेह होता है। दही और आम एकसाथ खाने से शरीर में स्किन से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं इसलिए सिर्फ स्वाद के लिए इन्हें एकसाथ कभी न खाएं।

दही और परांठा

दही और परांठा

दही और परांठा कई लोगों का फेवरेट ब्रेकफास्ट होता है, मगर तैलीय पदार्थ और दही एकसाथ खाने से शरीर को काफी नुकसान होता है। अगर आप दही और परांठा रोज खाते हैं तो सावधान हो जाएं क्योंकि ये आपको आलसी देगा।

उड़द दाल और दही 

उड़द दाल और दही

उड़द दाल के साथ दही खाने के लिए आयुर्वेद स्पष्ट रूप से मना करता है। अगर आप उड़द दाल से बनी किसी चीज के साथ दही खाते हैं तो आपको लंबे समय के लिए पेट से जुड़ी बीमारियां हो जाएंगी।

छोले भटूरे और दही 

छोले भटूरे और दही

अक्सर लोग एक गिलास लस्सी के साथ गर्मा गर्म छोले भटूरे खाना बहुत पसंद करते हैं। मगर ऐसा करने से बचें, इससे आपके स्वस्थ शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।

Related Articles

Back to top button