धार्मिक

अगर घर की महिलाएं सुबह उठकर करेंगी ये काम, तो परिवार पर कभी नहीं आएगी आफत

हर कोई मेहनत कर अपने घर-परिवार के लिए पैसे कमाता है ताकि किसी प्रकार की कोई  समस्या न हो। मगर कुछ लोगों के घरों में बहुत मेहनत करने के बावजूद पैसा नहीं टिकता है। यही नहीं बल्कि पारिवारिक कलह भी होते रहते हैं और हमेशा तनाव भरा माहौल बना रहता है। इसके पीछे का एक कारण खराब वास्तु हो सकता है। लिहाजा आप भी अपने घर परिवार में इन समस्याओं से गुजर रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं इन समस्याओं से छुटकारा पाने का उपाय..

इन उपायों से दूर होगा वास्तुदोष

घर की महिलाएं रोजाना सुबह सूर्योदय से पहले उठकर घर का मुख्य द्वार खोलें और वहां एक लोटा पानी डाल दें। इससे वास्तुदोष दूर होगा और धन की देवी मां लक्ष्मी भी प्रसनन्न होंगी। यानी घर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

अगर घर में वास्तुदोष रहता है तो परिवार के सदस्यों के बीच झगड़े होते रहते हैं। अगर आप भी इस परेशानी से गुजर रहे हैं तो अमावस्या के दिन घर की अच्छे से साफ-सफाई कर लें और कच्ची लस्सी से छींटे मारें। इसके बाद अपने घर के पूजा वाले स्थान पर 5 अगरबत्तियां जला लें, ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक उर्जा का खत्म होते हैं और सकारात्मक उर्जा का प्रवेश होता है। इसके अलावा घर के सदस्यों के बीच मिठास आती है और सुख-शांति का माहौल बनता है।

बुरी नजर से बचने के लिए करें ये उपाय

घर के छोटे बच्चों को सबसे जल्दी बुरी नजर लगती है। अगर आपके घर के बच्चों को भी नजर लगने की समस्या रहती है तो गाय के कच्चे दूध को बाईं हाथ से बच्चे के सिर से 7 बार घुमाएं, इसके बाद उस दूध को किसी आवारा कुत्ते को पिला दें। ऐसा करने से बुरी नजर से मुक्ति मिलती है। मगर ध्यान रहे ये उपाय सिर्फ शाम को ही करें।

बीमारी और कर्ज से पाएं छुटकारा

अगर आपके घर के सदस्य ज्यादा बीमार पड़ते हैं तो महीने में 2 बार गूगल या लोबान जलाकर उसका धुआं घर में फैला दें। इससे बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

अगर आप कर्ज तले दबे हुए हैं और इससे मुक्ति पाना चाहते हैं तो घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग का बल्ब लगाना चाहिए और इसे हर समय चलते रहने देना चाहिए। ऐसा करने से बहुत जल्द कर्ज से मुक्ति मिलती है, साथ ही परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।

इस उपाय से नहीं होगी आर्थिक तंगी

बहुत से लोगों के घर में मेहनत के बावजूद पैसा नहीं टिक पाता है। इसका एक कारण गलत दिशा में आलमरी रखना भी होता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की आलमारी का मुंह हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए, इससे घर में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है और पैसा जोड़ने में भी मदद मिलती है।

सफलता पाने के लिए करें ये काम

अगर आप खूब मेहनत कर रहे हैं फिर भी आपका काम नहीं बन रहा है तो जाहिर तौर पर आपको निराशा होगी। ऐसे में अगर आप किसी जरूरी काम पर जाते हैं तो उससे पहले उसकी विपरित दिशा में 4 कदम अवश्य चलें। इसके बाद सीधे अपने काम की ओर चले जाएं, ऐसा करने से आपके काम में बाधा उत्पन्न नहीं होगी और जीवन में तरकक्की के नए नए रास्ते खुलेंगे।

Related Articles

Back to top button