कोरोना काल में बुरा था अर्जुन कपूर का हाल, करने पड़े थे ऐसे-ऐसे काम, खुद सुनाई आपबीती

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर भी कोरोनावायरस के संक्रमण का शिकार हो गए थे। कोरोना से अर्जुन कपूर ने जंग जरूर जीत ली है और एक बार फिर से नई जिंदगी की शुरुआत कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने खुद बताया है कि कोरोना का पता चलने पर इसे स्वीकारने में उन्हें कितने घंटे लग गए थे। उनके मुताबिक आज की तारीख में वे कोरोना निगेटिव जरूर हो गए हैं, लेकिन उन्हें लग रहा है कि उनके शरीर की सारी ऊर्जा ही चली गई है।
होने लगी फिक्र
अर्जुन कपूर ने बताया है कि जब उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, तो इसे मानने में ही उन्हें 6 से 8 घंटे का वक्त लग गया था। अर्जुन कपूर ने बताया कि जितना खतरनाक कोरोना नहीं था, उससे ज्यादा खतरनाक तो वह फिक्र थी, जो वे अपनी रिपोर्ट को पॉजिटिव देख कर करने लगे थे।
अर्जुन कपूर के मुताबिक कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद उनका मन कई तरह के बुरे ख्यालातों से भर गया था। उनकी शूटिंग कैंसिल हो गई थी, जिसकी वजह से वे बहुत ही निराश थे। उनके मुताबिक शुरुआत के कुछ दिन उनके बेहद तनाव में बीते थे। इसके बाद किसी तरीके से अर्जुन कपूर ने खुद को संभाला और कोरोना से लड़ने के लिए खुद को तैयार किया।
अर्जुन कपूर ने बताया कि उनकी बहन अंशुला तब उनके पास आ गई थीं। उन्होंने उनका आइसोलेशन रूम इस तरीके से तैयार कर दिया था कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था जैसे वे अपने कमरे में ही रह रहे हैं।
ऐसे बीते दिन
कोरोनावायरस के संक्रमण का शिकार हो जाने के बाद अर्जुन कपूर के मुताबिक उन्होंने न केवल खुद से अपने बर्तनों को साफ किया, बल्कि अपने वॉशरूम तक को वे खुद से साफ कर रहे थे। यही नहीं, डिस्पोजेबल प्लेट में भी वे भोजन करने के लिए मजबूर थे।
अर्जुन के मुताबिक डॉक्टरों ने मुझे बता दिया था कि 10 से 14 दिनों के बाद संक्रमण की आशंका बहुत कम हो जाती है, मगर इसके बावजूद मैंने सावधानी बरतना जारी रखा, क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मेरी वजह से कोई और भी कोरोना संक्रमण का शिकार हो जाए।
टहलने की मिली अनुमति
जब 14 दिन बीत गए तो अर्जुन कपूर के अनुसार डॉक्टरों ने उन्हें कहा कि वे अपने कमरे से बाहर निकल सकते हैं। छत पर भी टहलने के लिए वे जा सकते हैं। हालांकि, अर्जुन कपूर का कहना है कि इसके बाद भी उन्हें सावधानी बरतनी बहुत ही जरूरी थी। उनकी इम्युनिटी बहुत ही कम हो गई थी।
अर्जुन कपूर ने बताया कि मैं धीरे-धीरे शुरुआत में टहल रहा था, क्योंकि मुझे अपनी उर्जा वापस चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जहां तक ठीक होने की बात है तो यह पूरी तरीके से आपकी मानसिक स्थिति पर निर्भर करता है।
उन्होंने यह भी कहा कि मैं पूरी तरीके से शांत हूं। बेहद सुकून महसूस कर रहा हूं। खुद को खुश रख रहा हूं। काम पर दोबारा लौटने को लेकर मैं बहुत ही उत्साहित हूं और दोगुनी ऊर्जा के साथ में शूटिंग शुरू करना चाहता हूं।
पढ़ें ठेले से फल खरीदती हुई नज़र आयी मलाइका अरोड़ा, हालत ऐसी थी की किसी ने पहचाना तक नहीं