बॉलीवुड

बहुत महंगी थी बॉलीवुड की ये 10 मशहूर शादियां, एक की शादी तो 100 करोड़ भी कर गई थी पार

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादियां इतनी धूमधाम से हुई हैं कि उनमें करोड़ों रुपए पानी की तरह बहा दिए गए। यहां हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही सबसे महंगी शादियों के बारे में बता रहे हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

इन दोनों के सितारे इस वक्त बॉलीवुड में बुलंद हैं। दोनों की ही अधिकतर फिल्में सुपरहिट साबित हो रही हैं। दोनों जमकर बॉलीवुड में इस वक्त कमाई भी कर रहे हैं। इनकी शादी इटली के लेक कोमो में हुई थी। यहां के विला में एक रात ठहरने के लिए 24 लाख 75 हजार रुपये देने पड़ते हैं। कहा जाता है कि यह शादी 95 करोड़ रुपये में हुई थी।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की शादी इटली में बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। बड़े ही भव्य तरीके से इनकी शादी का आयोजन हुआ था। अनुष्का शर्मा ने जो इस दौरान ब्राइडल लहंगे पहने थे और साथ में जो उन्होंने ज्वेलरी और इंगेजमेंट रिंग पहनी थी, इन सभी चीजों ने बड़ी सुर्खियां बटोरी थीं। बताया जाता है कि इनकी शादी पर 90 करोड़ रुपए का खर्च आया था।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

दो साल पहले इनकी शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। इनकी शादी का कार्यक्रम में 5 दिनों तक चला था। पांच दिनों तक मेहमानों को रुकवाने में लगभग 3 करोड़ 20 लाख रुपए खर्च हुए थे। कुल मिला कर बताया जाता है कि इनकी शादी का खर्च 105 करोड़ रुपये का रहा था।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की शादी एक बड़े बिजनेसमैन राज कुंद्रा से हुई थी। राज अपनी पत्नी शिल्पा से इतना प्यार करते हैं कि वे आए दिन उन पर करोड़ों लुटाते रहते हैं। ऐसे में उन्होंने यदि अपनी शादी में 80 करोड़ रुपये खर्च कर दिए तो यह जानकर आपको हैरानी नहीं होनी चाहिए। चाहे अतिथियों को ठहराने की व्यवस्था हो या फिर रिसेप्शन या शादी से जुड़ी कोई भी चीज, राज कुंद्रा ने शादी में जमकर पैसे बहाए थे।

असिन और राहुल शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री असिन ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ राहुल शर्मा से शादी की थी। इसके बाद से उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। जब राहुल शर्मा के साथ असिन की शादी दिल्ली में हुई थी तो उस साल की वहां की यह सबसे महंगी शादियों में से एक थी। राहुल शर्मा ने असीम को इंगेजमेंट में 5 करोड़ रुपए की अंगूठी पहनाई थी। यही नहीं, शादी में भी उन्होंने लगभग 50 करोड़ रुपये खर्च कर दिए थे।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की शादी लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय से साल 2007 में अमिताभ के बंगले प्रतीक्षा में हुई थी। दोनों की शादी को 13 साल का वक्त बीत चुका है। बॉलीवुड की सबसे महंगी शादियों में आज भी इसकी गिनती होती है, क्योंकि इस शादी में अमिताभ बच्चन ने 40 करोड़ रुपये खर्च कर डाले थे।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा की शादी न केवल मराठी स्टाइल में, बल्कि कैथोलिक रीति-रिवाजों से भी हुई थी। बताया जाता है कि इनकी शादी में 25 करोड़ रुपये खर्च हो गए थे। बड़े ही भव्य पैमाने पर इसका आयोजन हुआ था, जिसके लिए इसे आज भी याद किया जाता है। इनकी शादी के कार्यक्रम 5 दिनों तक चले थे।

सैफ अली खान और करीना कपूर

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना करीना कपूर की शादी बड़े ही रॉयल तरीके से हुई थी। इनकी शादी में लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च हो गए थे। आज भी इस शादी की भव्यता को याद किया जाता है।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा

मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर, जो अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, आनंद आहूजा से उनकी शादी भी बेहद महंगी रही थी। अनिल कपूर ने अपनी बेटी की शादी में 13 करोड़ रुपये खर्च कर डाले थे।

विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा की शादी में भी पैसे पानी की तरह बहाए गए थे। यह बॉलीवुड की सबसे रॉयल शादियों में से एक रही थी, जिसमें विवेक ओबरॉय बिल्कुल किसी प्रिंस की तरह नजर आ रहे थे। हालांकि, इनकी शादी में कितने रुपये खर्च हुए थे, इस बात का आंकड़ा मौजूद नहीं है।

पढ़ें शादी के लिए अक्षय कुमार ने रखी थी ये शर्त, शिल्पा ने ठुकराया तो ट्विंकल ने भरी हामी

Related Articles

Back to top button