बॉलीवुड

काँटा लगा गर्ल ने 15 साल पुराने दोस्त संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर,लोगों ने करैक्टर पर उठाए सवाल

बॉलीवुड की कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जेरीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती हैं। इन दिनों शेफाली जेरीवाला पंजाबी सिंगर मीका सिंह के साथ काम कर रही हैं। इसी बीच शेफाली ने अपने इंस्टा एकाउंट पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं, जिसे देख फैंस कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। आइये जानते हैं, क्या है पूरा मामला…

शेफाली ने मीका सिंह के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, औरतों की आंखें चाकू से ज्यादा गहराई तक काटती हैं। ये फोटो सोशल मीडिया पर इन दिनों आग की तरह फैल रही हैं और फैंस इस फोटो को लाइक और कमेंट करते नहीं थक रहे हैं।

शेफाली और मीका के तस्वीर पर फैंस कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स…

कांटा लगा गर्ल द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने शेफाली के पति को लेकर सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आपने पराग को छोड़ दिया? वहीं एक दूसरे यूजर ने एक्ट्रेस को शादी की सलाह दे डाली और कमेंट बॉक्स में लिखा, जोड़ी अच्छी लग रही है शादी कर लो।इसी कड़ी में एक शख्स ने पूछा कि क्या है ये? नया रोमांटिक सीन आने वाला है क्या ?

जानिए क्या है इन तस्वीरों की सच्चाई

बता दें कि शेफाली जेरीवाला और मीका सिंह की एक वीडियो आने वाली है, ये तस्वीरें उसी वीडियो से संबंधित हैं। इससे पहले भी शेफाली ने मीका सिंह के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में ‘होठों पे बस’ लिखा था। शेफाली के मुताबिक उनकी और मीका सिंह की 15 साल पुरानी दोस्ती है। वे दोनों साथ मिलकर अपने फैंस के लिए कुछ सरप्राइज लाना चाहते थे। शेफाली ने कहा कि हम दोनों बहुत पहले फैंस को सरप्राइज देना चाहते थे, मगर लॉकडाउन की वजह से चीजें रूक गई थीं।

बता दें कि शेफाली को बॉलीवुड में कांटा लगा गर्ल से ही पहचान मिली थी। ये गाना साल 2000 में रिलीज की गई थी। इस गाने में शेफाली की अदाओं ने फैंस को उनका दीवाना बना दिया था। शेफाली की पर्सलन लाइफ की बात करें तो उन्होंने 2 शादियां की हैं। साल 2005 में उन्होने हरमीत गुलजार से पहली शादी की, मगर ये रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल सका और दोनों का तलाक हो गया। शेफाली ने अपनी दूसरी शादी साल 2014 में पराग त्यागी के साथ की। पराग त्यागी टीवी के दुनिया के एक जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने मशहूर टीवी शो पवित्र रिश्ता में अंकिता लोखंडे के भाई का रोल प्ले किया था।

Related Articles

Back to top button