विशेष

प्रेगनेंसी के दौरान बेबी बंप छुपाने के लिए करीना और नेहा अपनाते थे यह तरीका, आप भी अपना सकते है

अभिनेत्रियां अपने फैशन सेंस और स्टाइल के लिए जानी जाती है। चाहे कोई फिल्मी फंक्शन हो या पब्लिक इवेंट वह अपने स्टाइलिश कपड़ों की वजह से हमेशा सुर्खियां बटोरती है। यहां तक की प्रेगनेंसी के दौरान भी इनका बेबी बंप इनकी स्टाइल के बीच में नहीं आता। आमतौर पर प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं बहुत ही सादे कपड़े पहनती हैं।

बॉलीवुड हीरोइंस की इन स्टाइल को फॉलो करके आप भी प्रेगनेंसी के दौरान बहुत खूबसूरत और एलिगेंट लग सकती हैं। आज हम आपको उन्हीं ड्रेसेज के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी अपनी प्रेगनेंसी के दौरान कैरी किया था। जिनसे आप बेबी बंप के साथ भी बहुत स्टाइलिश लगने वाली हैं।

लोंग चोली और लहंगा

किसी भी फैमिली फंक्शन या शादी के दौरान लहंगा चोली बेस्ट ऑप्शन होता है। लेकिन प्रेगनेंट महिलाओं के लिए ब्लाउज या फिर छोटी चोली पहनना अनकंफरटेबल हो सकता है। ऐसे में उन्हें लहंगे के साथ लोंग चोली पहनना चाहिए। यह थोड़ा अलग और स्टाइलिश भी रहेगा और बेबी बंप के दिखने की भी गुंजाइश नहीं रहेगी। चोली में आप फ्रिल्स भी लगवा सकती हैं जिससे कि बेबी बंप छुप जाएगा। वहीं हैवी लहंगे की जगह कम वर्क वाला लहंगा पहनना आपके लिए ज्यादा कंफर्टेबल होगा।

डिजाइनर कुर्ते

आजकल मार्केट में कुर्तों की बहुत सी वैरायटी अवेलेबल है। यहां तक कि प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए स्पेशली डिजाइंड कुर्ती भी मिलते हैं। कट वाले कुर्ते की जगह आपके लिए फ्रॉक पैटर्न के कुर्ते पहनना ज्यादा अच्छा होगा। इसमें कंफर्ट के साथ बेबी बंप भी छुप जाएगा। आप सेमी स्टिचड कुर्ता खरीद कर भी उसे अपने नाप से बनवा सकती हैं। इससे आपको साइज को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी।

कुर्ती विद जैकेट

बहुत-सी महिलाओं को दुपट्टा कैरी करने में परेशानी होती है। ऐसे में कुर्ती के साथ जैकेट बेस्ट ऑप्शन होता है। इससे आपको दुपट्टा कैरी करने की जरूरत ही नहीं पड़ती और साथ बेबी बंप भी दिखाई नहीं देता। आप फ्रॉक या अनारकली पैटर्न की लॉन्ग कुर्ती पर कलरफुल जैकेट बनवा सकती हैं। यह आपको स्टाइलिश और फेस्टिव लुक देगा।

शरारा और गरारा

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए शरारा और गरारा पहनना बहुत अच्छा और आसान होता है। यह आपको स्टाइलिश और हैवी लुक तो देता ही है। इसके साथ ही बेबी बंप भी आसानी से हाइड हो जाता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को शरारा के साथ थोड़ी लॉन्ग कुर्ती पहनी चाहिए। शॉर्ट कुर्ती में उन्हें अनकंफरटेबल फील हो सकता है। हैवी ड्रेस के साथ आप सुंदर से इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।

सिल्क साड़ी

अगर आप सूट या कोई डिजाइनर ड्रेस नहीं पहनना चाहती है। तो साड़ियों में सिल्क साड़ी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सबसे अच्छी होती है। इसमें कोई हेवी वर्क नहीं होता उसके बाद भी यह आपको रॉयल और स्टाइलिश लुक देती हैं। यह कपड़ा भी स्किन के लिए सॉफ्ट होता है और इससे इचिंग या रैशेज भी नहीं होते। साड़ी के साथ आफ कंट्रास्ट ब्लाउज पहन सकती हैं। इसके साथ ही आप चाहे तो थोड़ी हैवी ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। ज्वेलरी आपके लुक को और स्टाइलिश बनाएगी।

Related Articles

Back to top button