धार्मिक

इन 7 राशियों के जीवन का हर दुख मां संतोषी करेंगी दूर, आएंगे अच्छे दिन, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल निरंतर चलती रहती है, जिसकी वजह से सभी 12 राशियों पर समय के साथ-साथ कई प्रभाव पड़ते हैं। यदि ग्रह-नक्षत्रों की चाल किसी राशि में ठीक है तो इसकी वजह से उस राशि के व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है परंतु ग्रहों की स्थिति ठीक ना होने के कारण मनुष्य के जीवन में बहुत सी कठिन परिस्थितियां उत्पन्न होने लगती हैं। बदलाव प्रकृति का नियम है और यह निरंतर चलता रहता है। इसको रोक पाना संभव नहीं है।

ज्योतिष गणना के अनुसार कुछ राशि के लोग ऐसे हैं जिनकी कुंडली में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ठीक रहेगी। इन राशि के लोगों के ऊपर मां संतोषी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। जीवन के सभी दुख दूर होंगे और आर्थिक फायदे मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आखिर यह भाग्यशाली राशियों के लोग कौन से हैं? आज इनकी जानकारी देने वाले हैं।

आइए जानते हैं किन राशियों के जीवन के दुख दूर करेंगी मां संतोषी

मेष राशि वाले लोगों की आर्थिक परेशानी दूर होगी। धन की आवक बढ़ेगी, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। मां संतोषी की कृपा से पूर्व में किए गए कामकाज का आपको अच्छा नतीजा मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका भाग्य प्रबल बनेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको कामयाबी मिलने की पूरी संभावना बन रही है। घर-परिवार की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं।

वृषभ राशि वाले लोगों की इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। मां संतोषी की कृपा से व्यापार में भारी मुनाफा मिलेगा। खर्चों में कमी आएगी। घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। शादीशुदा लोगों के जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आपके रिश्तो में मजबूती आएगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आप किसी नए कारोबार की योजना बना सकते हैं। यदि आप साझेदारी में काम शुरू करते हैं तो इसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप नया मकान खरीदने का विचार बनाएंगे।

कर्क राशि वाले लोगों को अपने जीवन में लगातार सफलता हासिल होने की संभावना बन रही है। भाग्य और कर्म के बलबूते आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलेगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसकी वजह से आपको हर क्षेत्र से सकारात्मक नतीजे हासिल होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगीं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को भारी मुनाफा मिल सकता है। मानसिक चिंता कम होगी। शेयर बाजार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा प्राप्त होगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपके द्वारा दी गई सलाह कारगर साबित हो सकती है।

कन्या राशि वाले लोग मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। आप अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। महत्वपूर्ण काम समय पर निपटा सकते हैं। पारिवारिक समस्या दूर होंगी। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं का आगे चलकर अच्छा फायदा मिलने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मिलना-जुलना रहेगा। प्रॉपर्टी के कामों में आपको लाभ मिलने की प्रबल योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय उत्तम रहेगा। मां संतोषी की कृपा से संतान की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आप समाज में कुछ लोगों की भलाई करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोगों के व्यापार में विस्तार होगा। काम के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं लाभदायक सिद्ध होंगी। आमदनी बढ़ेगी। परिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आपके अंदर छुपी हुई प्रतिभा लोगों के सामने उभर कर आ सकती है। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों का दिल जीतेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं।

धनु राशि वाले लोगों का समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। कामकाज को लेकर की गई कोशिश सफल होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। पारिवारिक वातावरण बढ़िया रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। मां संतोषी के आशीर्वाद से नौकरी पेशा वाले लोगों की आमदनी बढ़ेगी, साथ ही पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। बिजनेस में आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। दांपत्य जीवन के रिश्तो में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर मां संतोषी की विशेष कृपा दृष्टि रहने वाली है। आपकी शादीशुदा जिंदगी में खुशियों की बहार आएगी। भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद से आपको लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। यदि आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने कामकाज से काफी संतुष्ट रहेंगे।

आइए यह जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा समय

मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन की मिलीजुली परिस्थितियां रहेंगीं। आपको विषम परिस्थितियों में संयम और धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। साथ काम करने वाले लोगों से बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों काबू रखें। आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बच्चों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जिसके कारण आप थोड़े चिंतित रहेंगे।

सिंह राशि वाले लोगों का समय काफी कठिन रहने वाला है। आप अपने हाथ में कोई भी जोखिम भरा कार्य मत लीजिए अन्यथा नुकसानदायक साबित हो सकता है। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। यदि यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घर-परिवार की परिस्थितियों को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। भाई-बहनों के साथ मतभेद होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। इस राशि के लोग अधिक लाभ के चक्कर में कहीं भी पूंजी निवेश ना करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

तुला राशि वाले लोगों का समय काफी चिंताजनक रहने वाला है। जीवनसाथी की सेहत बिगड़ सकती है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। बीमारी के इलाज में अधिक धन खर्च होने की संभावना बन रही है। इस राशि के लोग यदि जमीन से जुड़ा हुआ कोई सौदा कर रहे हैं तो महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ठीक से पढ़ने के बाद ही हस्ताक्षर कीजिए। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को कार्यालय में अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएँ। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके कामकाज में मिल सकता है। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यालय में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि आपको बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरे करने होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी विषय में दिक्कत महसूस होगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

मीन राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहने वाला है। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम जीवन में किसी बात को लेकर निराशा बनी रहेगी। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। किसी महत्वपूर्ण काम में दोस्तों की सहायता लेनी पड़ेगी, जिससे आपके कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

Related Articles

Back to top button