बॉलीवुड

आज तक मां नहीं बन पाई हैं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां, भगवान ने सुनी रख दी इनकी गोद

इस दुनिया में मां बनने का सुख सबसे बड़ा सुख माना गया है। मां बनना अपने आप में एक खास एहसास होता है। सिर्फ खुशनसीबों को ही ये सुख प्राप्त होता है और इस अनुभव को हर स्त्री अपने जीवन में एक बार जरूर पाना चाहती है। मगर कुछ ऐसी स्त्रियां होती हैं, जिन्हें ये सुख प्राप्त नहीं हो पाता है। आम लोगों की तरह ही कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी इस सुख को प्राप्त करने से वंचित रह जाती हैं। ऐसे में आज हम उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें मां बनने का सुख प्राप्त नहीं हुआ। आइये जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन हैं शामिल…

संगीता बिजलानी 

एक जमाना था, जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में संगीता बिजलानी के खूबसूरती के मिशाल दिए जाते थे। संगीता भले ही अब फिल्मी दुनिया से दूर हों, मगर वो आज भी अपने फैंस के जेहन में राज करती हैं। खैर, संगीता ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन संग शादी रचाई थी। मगर ये शादी ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकी। आपसी तनातनी और अनबन के कारण जल्द ही दोनों ने अपने अपने रास्त अलग कर लिए। इसके बाद संगीता ने अकेले जिंदगी गुजारने का निर्णय लिया। यही वजह है कि एक्ट्रेस कभी मां नहीं बन सकीं।

सायरा बानो 

गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री सायरा बानो भी इस लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने जाने माने और लोकप्रिय अभिनेता दिलीप कुमार संग शादी रचाई थी। मगर शादी के 50 साल के बाद भी सायरा बानो और दिलीप कुमार पैरेंट्स नहीं बन पाए हैं।

शबाना आजमी

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को भला कौन नहीं जानता होगा। उन्होंने कई बेहतरीन गाने बॉलीवुड के लिए लिखे हैं। जावेद अख्तर के निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी हनी ईरानी से साल 1972 में हुई और साल 1984 में जावेद ने शबाना आजमी से दूसरी शादी की। जावेद की पहली पत्नी से तो दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं, मगर दूसरी पत्नी शबाना आजमी अभी तक मां नहीं बन सकी हैं।

जया प्रदा 

बॉलीवुड इंडस्ट्री में तकरीबन तीन दशकों तक राज करने वाली मशहूर अदाकारा जया प्रदा का नाम भी इस लिस्ट में आता है। जी हां, जया प्रदा भी अभी तक मां नहीं बन सकी हैं। उन्होंने साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर श्रीकंठ नाहटा के साथ शादी रचाई थी। बता दें कि श्रीकंठ पहले से ही शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता थे। मगर जया प्रदा के लिए उन्होंने अपने पूरे परिवार को छोड़ दिया। खैर, शादी के इतने सालों बाद भी जया प्रदा को संंतान की प्राप्ति नहीं हुई है।

किरण खेर 

अनुपम खेर की दूसरी पत्नी किरण खेर भी अभी तक मां नहीं बन सकी हैं। बता दें कि अनुपम और किरण दोनों के लिए ही ये दूसरी शादी थी। किरण ने अनुपम से पहले बिजनेसमैन गौतम बेरी संग शादी की थी, जिनसे उनका एक बेटा सिकंदर खेर है। मगर अनुपम से शादी के बाद किरण को अभी तक संतान सुख नहीं मिला है।

Related Articles

Back to top button